फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   TB

क्षय रोग को हरा चुके मरीज कहलाएंगे चैम्पियन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
TB
क्षय रोग को हरा चुके मरीज कहलाएंगे चैम्पियन
विज्ञापन

बुलंदशहर। क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को क्षय चैंपियन इलाज के प्रेरित करेंगे। ये वो लोग हैं जो क्षय रोग को मात दे चुके हैं। इसके लिए जिले में 40 क्षय चैंपियन नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित को सेल्फ लर्निंग कोर्स के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिले में क्षय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसकी वजह से कुछ लोग क्षय रोग होने पर स्वयं को असहाय और कमजोर महसूस करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि बीमारी होने पर वे समाज से अलग हो गए हैं। इसी मानसिकता को समाप्त करने के लिए क्षय चैंपियन नियुक्त किए जा रहे हैं। ये चैंपियन नए क्षय रोगियों को बताएंगे कि क्षय रोग लाइलाज नहीं है। अगर समय से इलाज किया जाए तो छह महीने में क्षय रोग ठीक हो जाता है। ये चैंपियन लोगों का सर्वे करने के साथ-साथ उपचार के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि क्षय योग को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। कुछ क्षय रोगी दवाओं को बीच में छोड़ देते हैं तो कुछ अनदेखा कर देते हैं। इससे बीमारी बढ़ती है। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए पूर्व में क्षय रोग से ठीक हो चुके चैंपियन का सहयोग लिया जा रहा है। चैंपियन को सेल्फ लर्निंग कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed