फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tax not paid by selling pan masala, fine of Rs 9.41 lakh

Bulandshahar News: पान मसाला बेचकर नहीं चुकाया कर, 9.41 लाख लगा जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Tax not paid by selling pan masala, fine of Rs 9.41 lakh
पान मसाला व्यापारी के यहां जांच करते जीएसटी विभाग के अधिकारी। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के काला आम चौराहे के पास एक पान मसाला विक्रेता के प्रतिष्ठान पर जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कर चोरी की पुष्टि होने पर टीम ने व्यापारी पर 9.41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें से 4.22 लाख रुपये का जुर्माना मौके पर ही जमा करा दिया गया है।

जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम को नगर के कालाआम चौराहा स्थित एक पान मसाला विक्रेता के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। शनिवार सुबह तक चली जांच में टीम ने पाया कि व्यापारी की ओर से करीब 3.05 लाख रुपये के पान मसाला, तंबाकू और माउथ फ्रेशनर की बिक्री तो कर दी गई लेकिन, जीएसटी का भुगतान ही नहीं किया। इसके अलावा 3.42 लाख रुपये का ऐसा माल स्टॉक में मिला, जिसे दस्तावेजों में दर्शाया ही नहीं गया था। इस पर टीम ने व्यापारी पर 9.41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जिसमें से 4.22 लाख रुपये मौके पर ही जमा कर दिया गया, जबकि 5.19 लाख रुपये का कर, जुर्माना को जमा करने के लिए व्यापारी की ओर से कुछ समय की मांग की गई है। जीएसटी विभाग के उपायुक्त जयंत सिंह ने बताया कि व्यापारी ने शेष कर जल्द ही जमा करने का आश्वासन दिया है। मौके पर 4.22 लाख रुपये का जुर्माना जमा करा दिया गया है। आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed