{"_id":"60afdfd68ebc3e7fee776732","slug":"task-force-searched-11-childs-bulandshahr-news-gbd21939402","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिन में टास्क फोर्स ने तलाशे माता-पिता को खोने वाले 11 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दिन में टास्क फोर्स ने तलाशे माता-पिता को खोने वाले 11 बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 दिन में टास्क फोर्स ने तलाशे माता-पिता को खोने वाले 11 बच्चे
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से जिन बच्चों के पिता-पिता की मौत हो चुकी है। ऐसे बच्चों की तलाश के लिए शासन के आदेश पर टास्क फोर्स गठित की गई है। टास्क फोर्स 14 दिनों में अभी तक ऐसे 11 बच्चों की तलाश कर चुकी है। जिनके माता अथवा पिता की महामारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। साथ ही इन 11 बच्चों की सूची को आगामी कार्रवाई के लिए शासन को भी भेज दी गई है।
दो बच्चों को किया अनाथ, आठ के सिर से उठा पिता का साया
जनपद में कोरोना ने दो मासूमों को अनाथ कर दिया है। जबकि आठ बच्चों के पिता की कोरोना ने जान ले ली है और यह बच्चे मां के सहारे रह गए हैं। इनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। एक बच्चे की मां पूर्व में ही छोड़कर चली गई थी, जबकि मानसिक दिव्यांग हैं। दादी की कोरोना से मौत होने के बाद अब दादा ने उसे अपने साथ रखने में असमर्थता जताते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं।
शासन ने 12 मई को आदेश जारी किया था कि जनपद में टास्क फोर्स का गठन कर ऐसे बच्चों को तलाश किया जाए, जिनके माता-पिता कोरोना से मर चुके हैं और अब उनकी परवरिश के लिए कोई नहीं है। यह आदेश मिलने पर डीएम के आदेश पर 13 मई को टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया था। इस टास्क फोर्स ने अभी तक ऐसे 11 बच्चों की तलाश कर ली है। सूची में शामिल पहासू, जहांगीराबाद, यमुनापुरम कालोनी, कृष्णा नगर कालोनी और ककोड़ क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी बच्चे शामिल हैं। इनमें कई कई की आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
शासन से यह मिला था निर्देश
निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के उप निदेशक बीएस निरंजन ने 12 मई को आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया था कि जनपद में गठित टॉस्क फोर्स कोविड देखरेख केंद्र (कोविड केयर सेंटर्स) ओर चिकित्सालयाें से नियमित संपर्क करते हुए ऐसे मृत व्यक्तियों की सूची, जिनके 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे हैं, प्राप्त करते हुए संबंधित बाल कल्याण समिति को उपलब्ध करवाई जाए, ताकि समिति द्वारा ऐसे प्रकरणों का नियमित फालोअप करते हुए बच्चों का सर्वोत्तम हित सुनिश्चित कराया जा सके।
सूची को शासन को भेज दी गई
शासन और डीएम के आदेश पर कोरोना से जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उनकी सूची बनाकर शासन को आगामी कार्रवाई के लिए भेजी जा चुकी है। जनपद में ऐसे बच्चों की तलाश जारी है। शासन के आदेश पर ही इन सभी को नियमानुसार मदद मिलेगी। - डॉ. भूपेंद्र सिंह, सदस्य, बाल कल्याण समिति
अमर उजाला बुलंदशहर- 9675899686
ईमेल आईडी- bulandshaharbureau@gbd.amarujala.com