फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tarun and Deepansh became Mr. and Kajal became Miss Fresher

Bulandshahar News: तरुण व दीपांश मिस्टर और काजल बनीं मिस फ्रेशर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tarun and Deepansh became Mr. and Kajal became Miss Fresher
फ्रेशर पार्टी में शामिल छात्र-छात्राएं और शिक्षक।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनूपशहर। डीपीबीएस पीजी कॉलेज में एमएससी रसायन विज्ञान विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती का माल्यार्पण कर किया गया। इसमें तरुण व दीपांश मिस्टर फ्रेशर और काजल शर्मा मिस फ्रेशर बनीं।

इसके बाद एमएससी रसायन विज्ञान द्वितीय वर्ष की छात्रा सपना ने स्वागत गीत द्वारा सभागार में उपस्थित सभी का स्वागत किया। इसके उपरांत एमएससी रसायन विज्ञान प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा विविध माध्यमों से सभी का मनोरंजन एवं महाविद्यालय के संबंध में अपने अनुभव साझा किए गए। प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह और प्राध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके सुनहरे भविष्य के बारे में विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.पीके त्यागी ने छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी। रसायन विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो.चंद्रावती ने कहा कि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम इस दिशा में निश्चित रूप से आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में प्रो.यूके झा, प्रो.सीमांत कुमार दुबे, यजवेंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह, आलोक कुमार तिवारी, दीक्षित कुमार, सोहन आर्य, अनिल कुमार, हिमांशु कुमार, डॉ.जीके बंसल और डॉ.जागृति सिंह समेत अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed