{"_id":"658c842ee7fd8e4db0033a76","slug":"talks-with-municipal-commissioner-fail-farmers-adamant-on-demand-to-remove-dumping-ground-bulandshahr-news-c-30-gbd1013-273090-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नगर आयुक्त से वार्ता फेल, डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग पर अड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नगर आयुक्त से वार्ता फेल, डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग पर अड़े किसान
विज्ञापन
गाजियाबाद। पाइपलाइन रोड स्थित भिक्कनपुर गांव में डंपिंग ग्राउंड का विरोध अभी जारी रहेगा। बुधवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल और नगर आयुक्त के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। किसान डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग पर अड़े रहे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने किसानों को समझाया और डंपिंग ग्राउंड हटाने के लिए समय मांगा। साथ ही कूड़े की गाड़ियों को प्लांट तक जाने देने के लिए कहा।
प्रतिनिधिमंडल में किसानों की ओर से मौजूद वंदना चौधरी ने बताया कि किसानों पर दर्ज एफआईआर को रद्द कराने के लिए कहा गया तो नगर आयुक्त ने कहा कि प्लांट पर चल रहा निस्तारण का काम और गाड़ियों को रोका न जाए। फर्म को एफआईआर वापस लेने के लिए कहा जाएगा। किसान प्रतिनिधियों ने चार प्रमुख मांगे रखी गईं। पहली किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाए। दूसरा प्लांट के पास पक्का नाला बनवाया जाए। पाइपलाइन रोड को बनवाया जाए। चौथा कूड़ा न डाला जाए। कूड़े को लेकर सहमति नहीं बन पाई। भिक्कनपुर निवासी संदीप चौधरी ने कहा कि गांव में कूड़ा डंप नहीं होने दिया जाएगा।
-- --
बंद कमरे में दो घंटे चली वार्ता
नगर आयुक्त के कक्ष में करीब दो घंटे तक वार्ता चली। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिवराज ने बताया कि नगर आयुक्त का कहना था कि कूड़ा गाड़ी नहीं जाने से शहर में कूड़े की समस्या बढ़ती जा रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि प्लांट पर कूड़े का वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण किया जा रहा है। नई जगह मिलने के बाद प्लांट को शिफ्ट कर दिया जाएगा। विरोध न करने के लिए कहा। प्रतिनिधिमंडल में वंदना चौधरी, मकरेड़ा गांव से कुलदेव आर्य, भिक्कनपुर से संदीप चौधरी,भदौली से शिवराज त्यागी, बहादुरपुर से दिनेश त्यागी, मथुरापुर से दक्ष नागर, मिलकचाकरपुर से आजाद प्रमुख, शाहपुर से सत्यप्रकाश त्यागी, कानूनी सलाहकार बीसी बंसल शामिल रहे। किसानों का कहना है कि बृहस्पतिवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी भिक्कनपुर गांव में किसानों से वार्ता करने जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
चार दिन से शहर में नहीं उठ रहा कूड़ा
चार दिन से शहर से कूड़ा नहीं उठ रहा है। सड़कों के किनारे ढेर लग रहे हैं। इससे नगर निगम के अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। ऐसे में किसानों का विरोध भारी पड़ रहा है। बुधवार को कविनगर सी ब्लॉक, गोविंदपुरम के स्वर्णजयंतीपुरम, बी ब्लॉक, संजय नगर रामलीला मैदान के पास, विजयनगर में एनएच-9 से सटे सर्विस रोड पर, कैलाभट्ठा ईदगाह के पास कूड़े के ढेर लग रहे हैं।
रोजाना 1400 मीट्रिक टन निकल रहा कूड़ा
शहर से रोजाना 1400 मीट्रिक टन कूड़ा निकल रहा है। करीब ढाई सौ डंपर कूड़ा लेकर पाइपलाइन रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर जाते हैं। पिछले चार दिनों से प्लांट पर कूड़ा की गाड़ी नहीं जा रही हैं। किसानों ने गाड़ियों को लौटा दिया था।
-- -- -- -
किसानों ने कहा कि 31 को महापंचायत होगी
किसान नेता सलेक भइया ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें मानी नहीं जाती हैं तब तक अखंड महायज्ञ चलता रहेगा। इसके अलावा डंपिंग ग्राउंड के विरोध में 31 को 16 गांवों की महापंचायत भिक्कनपुर में होगी। किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए।
-- -- -- --
किसान प्रतिनिधिमंडल मिलने आया था। वार्ता की गई है। उन्हें समझाया गया है कि केवल कूड़ा डंप नहीं किया जा रहा है बल्कि उसका निस्तारण किया जा रहा है। डंपिंग ग्राउंड नहीं है बल्कि प्रोसेसिंग प्लांट है। जमीन की तलाश की जा रही है, जमीन मिलने पर शिफ्टिंग करा दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन दिया है कि वह किसानों से वार्ता को साझा करेंगे। उम्मीद है कि जल्द ही गतिरोध समाप्त हो जाएगा। - विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगरायुक्त