फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   suspended in bribe appointed as survilliance incharge

रिश्वतखोरी में सस्पेंड हुए इंस्पेक्टर बने स्वाट प्रभारी

Thu, 29 Sep 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 29 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
suspended in bribe appointed as survilliance incharge
police - फोटो : अमर उजाला
मीट से भरे ट्रक चालक को छोड़ने के एवज में घूस मांगने के मामले में सस्पेंड इंस्पेक्टर शत्रुधभन उपाध्याय को एसएसपी ने बहाल करते हुए स्वाट और सर्विलांस का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन



बता दें कि 24 जुलाई की रात शिकारपुर पुलिस ने मांस से भरा टैंकर पकड़ा था। तत्कालीन इंस्पेक्टर शिकारपुर शत्रुधभन उपाध्याय टैंकर चालक हरिप्रकाश को थाने से जमानत देने की एवज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


एचसीपी अश्वनी दीक्षित टैंकर मालिक पर रुपये देने का दबाव बना रहा था। टैंकर मालिक की शिकायत पर तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने तत्कालीन इंस्पेक्टर शिकारपुर शत्रुधभन उपाध्याय और एचसीपी अश्वनी दीक्षित को सस्पेंड कर दिया था। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने इंस्पेक्टर शत्रुधभन उपाध्याय को बहाल करते हुए स्वाट व सर्विलांस का प्रभारी बना दिया। इसके अलावा एसएसपी ने दरोगा रहीसुल हक खान को प्रभारी आपराधिक अभिसूचना/सर्विलांस सेल से हटाकर सर्विलांस सेल भेज दिया है।


दरोगा कमलेश शुक्ला का खुर्जा की बाग रिसालदार चौकी से हटाकर एसएसआई खुर्जा नगर बना दिया है। दरोगा मित्रपाल सैन को खुर्जा नगर से चौकी प्रभारी बाग रिसालदार बनाया है। दरोगा दलवीर सिंह को थाना पहासू से थाना खुर्जा देहात, गुलाब सिंह को पुलिस लाइन से थाना पहासू और नरेंद्र प्रसाद को डिबाई की रिपोर्टिंग चौकी धर्मपुर से पुलिस लाइन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed