फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sun came out in the morning, clouds increased in the afternoon

Bulandshahar News: सुबह निकली धूप, दोपहर बाद बादलों ने बढ़ाई गलन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार सुबह मौसम साफ रहने पर धूप निकली, जिससे ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली। दोपहर बाद अचानक बादल छा जाने से ठंडी हवा चलने लगी। शाम को सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी।

बुधवार सुबह मौसम साफ रहा और कोहरा भी नहीं था। इसके बाद आठ बजे अच्छी धूप खिली। एकाएक दोपहर बाद बादल छा गए। हवा तेज चलने के कारण ठंड बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को आद्रता 46 फीसदी और हवा की गति 15 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे रही। बीते दो दिनों से धूप निकलने से मौसम में भी तेजी से बदलाव हुआ था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ.विवेकराज का कहना है कि मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार सुबह से लेकर दोपहर तक धूप निकली तो इसके बाद बादल छा गए और हवा ने तेज गति पकड़ ली। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मौसम में बदलाव आया है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि आगामी दिनों में एक बार फिर से मौसम बदलने के साथ बारिश की संभावना बन रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed