फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sugar cane payment

भुगतान का आदेश 14 दिन का, दो माह बाद भी नहीं मिला पैसा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
sugar cane payment
भुगतान का आदेश 14 दिन का, दो माह बाद भी नहीं मिला पैसा
विज्ञापन

बुलंदशहर। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर चली आ रही दिक्कत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दो माह से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद भी चीनी मिलों ने भुगतान नहीं किया है, जबकि शासन के निर्देश थे कि गन्ना तौल होने के 14 दिनों के अंदर पूरा भुगतान कर दिया जाए। हालत ये है कि चीनी मिलों पर 40 हजार से अधिक किसानों का 71 करोड़ से ज्यादा का बकाया है।
प्रदेश सरकार से गन्ना किसानों को काफी आस थी कि उनकी सरकार में गन्ना किसानों को बकाया पेमेंट के लिए चीनी मिलों और अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, लेकिन उनकी इस उम्मीद पर पानी फिर गया है। सरकार भी अधिकारियों को केवल आदेश देने तक ही सीमित रह गई, जमीनी स्तर पर किसी ने किसानों की हालत जानने का प्रयास नहीं किया है। जिले के 1.28 लाख गन्ना उत्पादक किसानों का गन्ना आठ मिल खरीदती हैं। इनमें चार जनपद और चार गैर जनपद की मिल शामिल हैं। जिले की बात करें तो एक चीनी मिल ने अपना शतप्रतिशत गन्ना भुगतान कर दिया है। जबकि अभी भी तीन चीनी मिलों पर 71 करोड़ रुपये बकाया गन्ना भुगतान चल रहा है। इस राशि को लेने के लिए किसान लगातार मिल से लेकर बैंक और गन्ना समिति के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जिले की चीनी मिलों की ओर से करीब 92 फीसदी भुगतान किया जा चुका है। शेष भुगतान के लिए लगातार मिलों से संपर्क है और जल्द से जल्द करवाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिले की चीनी मिल मंडल के सभी जिलों में संचालित चीनी मिलों के मुकाबले गन्ना भुगतान करने में पहले नंबर पर हैं।
विज्ञापन

चीनी मिलों पर इतना है बकाया गन्ना भुगतान
- अनूपशहर चीनी मिल पर गन्ना किसानों का मौजूदा सत्र में 48 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया चल रहा है। इस मिल ने 73 करोड़ से अधिक की राशि का गन्ना खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वेव शुगर मिल पर गन्ना किसानों का मौजूदा सत्र में 14 करोड़ से अधिक की राशि का बकाया भुगतान चल रहा है। इस मिल ने 112 करोड़ से अधिक की राशि का गन्ना खरीदा था।
- अनामिका चीनी मिल पर भी गन्ना किसानों का मौजूदा सत्र में नौ करोड़ से अधिक की राशि का बकाया चल रहा है। इस मिल ने इस बार 204 करोड़ की राशि का गन्ना खरीदा था।

- साबितगढ़ चीनी मिल की ओर से किसानों से खरीदे गए गन्ने का शतप्रतिशत भुगतान कर दिया है।
जिले के गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान जल्द से जल्द करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि किसानों को कोई दिक्कत न हो। उम्मीद है कि जल्द ही किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed