फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sugar cane payment

समय पर गन्ना भुगतान नहीं करने वाली मिलों पर कसेगा शिकंजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
sugar cane payment
समय पर गन्ना भुगतान नहीं करने वाली मिलों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों का समय पर गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर शासन ने शिकंजा कस दिया है। शासन ने चीनी मिलों पर शिकंजा कसते हुए जल्द भुगतान के आदेश दिए हैं। आदेश मिलते ही डीसीओ ने सभी चीनी मिलों को भुगतान के लिए पत्र लिख दिया है। चेतावनी है कि भुगतान में देरी करने पर संबंधित मिल के खिलाफ जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शासन का आदेश है कि किसान का गन्ना खरीद करने के बाद 14 दिन के भीतर मिल की ओर से उसका भुगतान कर दिया जाए। लेकिन इस आदेश का पालन जनपद की चीनी मिल नहीं कर रही हैं। गत वर्ष में खरीदे गए गन्ने का भी चीनी मिलों ने जनपद माह तक किसानों का भुगतान किया था। इस बार भी चीनी मिल इसी तरह का रवैया अपनाकर किसानों का निर्धारित समय पर गन्ना भुगतान नहीं कर रही है। इसे शासन ने गंभीता से लिया है। गन्ना एवं चीनी उद्योग उप्र शासन के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने जिला गन्ना अधिकारी को पत्र लिखकर जनपद की सभी चीनी मिलों से किसानों के गन्ने का भुगतान जल्द से जल्द करवाने के आदेश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कोई चीनी मिल गन्ना भुगतान करने में लापरवाही करती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। यह आदेश प्राप्त होते ही डीसीओ ने जनपद की सभी चीनी मिलों को पत्र लिखकर किसानों का जल्द से जल्द गन्ना भुगतान करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1.18 लाख से अधिक है। गन्ने का रकबा 65 हजार के आसपास है। इन किसानों का गन्ना जनपद आठ चीनी मिल खरीदती हैं। इनमें जनपद की चार मिल साबितगढ़, अनामिका, अनूपशहर और वेव शुगर मिल खरीद करती है। जबकि गैर जनपद की चार मिल अमरोहा की चंदनपुर, संभल की रजपुरा और हापुड़ की सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

459 करोड़ के सापेक्ष किया 247 करोड़ का भुगतान
जनपद की चार चीनी मिलों ने अब तक 459 करोड़ का गन्ना खरीद लिया है। इसमें से अब तक चीनी मिलों ने 247 करोड़ की राशि का भुगतान कर दिया है। अफसरों ने बताया कि भुगतान करने में साबितगढ़ और अनामिका चीनी मिल सबसे आगे चल रही हैं। जबकि अनूपशहर और वेव शुगर ने अभी बहुत कम भुगतान किया है। जनपद गन्ना भुगतान करने में मंडल में प्रथम स्थान पर है। वहीं, दूसरी ओर दूसरे जनपदों की चीनी मिलों से भी भुगतान का ब्योरा जुटाया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि किस मिल ने किसानों को कितना भुगतान कर दिया है और कितना शेष चल रहा है।

चीनी मिल खरीदा गया गन्ना किया गया भुगतान
साबितगढ़ चीनी मिल 199,64,39 करोड़ 154,46,87 करोड़
अनामिका चीनी मिल 120,09,85 करोड़ 64,39 करोड़
अनूपशहर चीनी मिल 66,43,89 करोड़ 15,59,62 करोड़
वेव शुगर मिल 73,80,36 करोड़ 13,35,22 करोड़
शासन ने किसानों का गन्ना भुगतान चीनी मिलों से जल्द करने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश से सभी मिलों को पत्र लिखकर अवगत करवाते हुए जल्द से जल्द किसानों के गन्ना भुगतान के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द न भुगतान न करने पर संबंधित मिल पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed