फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sugar cane crop

किसानों को रास आई गन्ने की मिठास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
sugar cane crop
किसानों को रास आई गन्ने की मिठास
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के किसानों को गन्ने की मिठास रास आने लगी है। जिला गन्ना कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक इस बार जिले में गन्ने का रकबा 13.92 फीसदी बढ़ गया है। इस साल गन्ने का रकबा 73,574 हेक्टेयर है। बीते वर्ष यह 64,580 हेक्टेयर था।
शासन और उप्र गन्ना विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय की ओर से गन्ने की फसल का सर्वे कराया जाता है। सर्वे में यह पता किया जाता है कि जनपद में कितने क्षेत्र में गन्ने की बिजाई की गई है। इसमें कितना पौधा और कितनी पेडी की फसल है। सर्वे में चीनी मिलों की भी मदद ली जाती है। मौके पर किसान को बुलाकर फसल का सर्वे कर उसे एक पर्ची दी जाती है। इस पर्ची के मिलने पर किसान द्वारा विभाग को एक शपथपत्र देना होता है। साथ ही किसान को अपनी खेत की खतौनी व खसरा के साथ बैंक का एकाउंट नंबर भी देना होता है। उसके बाद किसान को गन्ना समिति का सदस्य बनाने के साथ उसका बांड बनाया जाता है। बांड बनने के बाद विभाग की ओर से किसान को गन्ने की पर्ची जारी की जाती है। इसे गन्ने का सट्टा भी कहा जाता है। इसी पर्ची के आधार पर चीनी मिलों का संचालन होने पर किसान अपना गन्ना चीनी मिल या फिर गन्ना क्रय केंद्र तक पहुंचाते हैं। गन्ने के सर्वे का काम पूरा हो गया है। किसानों से शपथपत्र आदि दस्तावेज लिए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द उन्हें गन्ना समिति का सदस्य बनाने के बाद उनका बांड बनाकर गन्ने की पर्ची जारी की जा सके।
विज्ञापन

बीते कुछ वर्षों में गन्ने की फसल का रकबा
वर्ष 2021-22 में गन्ने का रकबा
कुल रकबा पौधा पेडी
73.574 हेक्टेयर 39,403 हेक्टयर 34,171 हेक्टेयर
वर्ष 2020-21 में गन्ने का रकबा
कुल रकबा पौधा पेडी
64,580 हेक्टेयर 33,609 हेक्टेयर 30,971 हेक्टेयर
वर्ष 2019-20 में गन्ने का रकबा
कुल रकबा पौधा पेडी
64,675 हेक्टेयर 30,912 हेक्टेयर 33,763 हेक्टेयर
आठ चीनी मिलें खरीदती हैं गन्ना
जिले के किसानों का गन्ना आठ चीनी मिलें खरीदती हैं। इनमें चार मिलें (साबितगढ़, अनामिका, अनूपशहर और वेव शुगर मिल) जिले की हैं। जबकि चार चीनी मिलें गैर जनपद की हैं। इनमें हापुड़ की ब्रजनाथपुर और सिंभावली, अमरोहा की चंदनपुर व संभल की रजपुरा चीनी मिल है। बीते वर्ष गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1.18 लाख के आसपास थी, जबकि इस बार गन्ने का रकबा बढ़ने के साथ गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या भी बढ़ने की संभावना है। गन्ना समिति में सदस्य बनने के बाद ही इसका पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में गन्ने की फसल के सर्वे का काम पूरा हो गया है। इस बार गन्ने की फसल में 13.92 फीसदी इजाफा हुआ है। इस बार गन्ने की फसल का रकबा 73,574 हेक्टेयर है। बीते वर्ष यह 64,580 हेक्टेयर था। इस बार गन्ने की फसल का रकबा 8,994 हेक्टेयर बढ़ा है। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed