फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sucide

सेवानिवृत्त फौजी ने गृहक्लेश में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
sucide
सेवानिवृत्त फौजी ने गृहक्लेश में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली
विज्ञापन

अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव खंखूडा में शुक्रवार तड़के सेवानिवृत्त फौजी ने खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव खखूंड़ा निवासी रंजीत चौधरी (42) गांव में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह सेना से कुछ वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए थे और फिलहाल खेतीबाड़ी कर रहे थे। बृहस्पतिवार रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे उनके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जग गए। परिजनों ने उनके कमरे में जाकर देखा तो उनका लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा था। उनके सिर पर गोली का घाव नजर आ रहा था। उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी वहीं पर पड़ी मिली। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतक के घर जाकर भी छानबीन की और लाइसेंसी पिस्टल को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में परिजनों का कहना है कि गृह क्लेश के चलते रंजीत ने आत्महत्या की है लेकिन किस बात को लेकर क्लेश था, इसकी जानकारी कोई नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन

अपने ही हथियारों से खुद की जान ले रहे लाइसेंस धारक्र
बुलंदशहर। जनपद में खुद के ही लाइसेंसी हथियार से अपनी जान लेने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीते दस दिन में तीन लाइसेंस धारक अपने ही हथियार से अपनी जान ले चुके हैं। एक जून को अनूपशहर के बाई पास रोड निवासी ऑटोमोबाइल्स व्यवसायी राजीव गर्ग ने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण प्रारंभिक जांच में बीमारी के कारण तनावग्रस्त होना बताया गया। वहीं, इसके बाद दो जून को अनूपशहर के ही गांव सलामतपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति प्रदीप राघव ने रात में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यही नहीं, गत एक वर्ष का आंकड़ा देखें तो करीब नौ लोग खुद के ही हथियार से अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें अधिकतर मामले गृह क्लेश के सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी के खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed