फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sucide

आर्थिक तंगी से तंग श्रमिक ने जहर खाकर दे दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
sucide
मृतक महेश का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
आर्थिक तंगी से तंग श्रमिक ने जहर खाकर दे दी जान
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में एक अधेड़ ने आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर बुधवार देर रात जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शव डीएम रोड स्थित एक निर्माणाधीन दुकान में पड़ा हुआ मिला। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होना बताया जा रहा है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी महेश (50) पुत्र बदन सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक वह बीते कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे था। बीमारी के कारण कोई काम न करने से परिवार के भरण पोषण और अपनी बीमारी का खर्च से उन पर कर्जा हो गया था। बुधवार रात को वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी उनकाकोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह डीएम रोड पर कब्रिस्तान के पास एक निर्माणाधीन दुकान में कुछ लोगों ने उनका शव पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहां शव के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर जहर खाने की बात लिखी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कोई तहरीर परिजनों ने नहीं दी है।
विज्ञापन

डीएम रोड स्थित कब्रिस्तान के सामने एक निर्माणाधीन दुकान में अधेड़ का शव मिला है। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर जहर खाने की बात लिखी थी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed