{"_id":"5fef63168ebc3e3d56435f11","slug":"sucide-bulandshahr-news-gbd2112572130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में तैनात महिला दरोगा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में तैनात महिला दरोगा ने फंदा लगाकर दी जान
Sat, 02 Jan 2021 02:12 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
दरोगा आरजू पवार
- फोटो : amar ujala
कोतवाली में तैनात एक महिला दरोगा ने शुक्रवार रात अपने आवास पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। शामली जनपद निवासी महिला दरोगा अनूपशहर कोतवाली में करीब ढाई वर्ष से तैनात थी। मृतका के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मूल रूप से शामली जनपद के गांव भैंसवाल निवासी 32 वर्षीय आरजू पवार बीते ढाई वर्ष से अनूपशहर कोतवाली में बतौर उप निरीक्षक तैनात थी। अनूपशहर के मोहल्ला नेहरू गंज में एक मकान में वह किराए पर रहती थी। बताया जा रहा है कि फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी। शुक्रवार शाम शाम मकान मालिक ने उसे खाना खाने के लिए आवाज दी, उस दौरान उसने थोड़ी देर में नीचे आकर खाना खाने की बात कही थी, लेकिन वह नीचे नहीं आई।
विज्ञापन
फोन की घंटी कमरे में लगातार बजती रही जिसके बाद मकान मालिक ने ऊपर जाकर कमरा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कमरा नहीं खुला। परेशान मकान मालिक ने पड़ोस में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कमरे के अंदर झांक कर देखा तो महिला उप निरीक्षक का शव दुपट्टे से फंदे पर लटका हुआ था। गेट तोड़कर शव बाहर निकाला गया। एसएसपी संतोष सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन