फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Students showed talent in science exhibition

Bulandshahar News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in science exhibition
गुलावठी।
विज्ञापन

मॉडर्न एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी धर्मेंद्र तेवतिया, प्रवेश तेवतिया एवं विद्यालय के प्रबंधक वीपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मॉडल्स बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रबंधक वीपी सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन छात्र-छात्राओं के कौशल मानसिक विकास एवं सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें विज्ञान के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आईआईटी, एनडीए एवं एनईईटी की परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र तेवतिया ने छात्र-छात्राओं के विज्ञान मॉडलों की सराहना की। शिक्षक मुजफ्फर आफाक ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने जल संशोधन यंत्र, विद्युत कार, क्रिक वाटसन डीएनए मॉडल, ज्वालामुखी, हाईड्रोलिक लिफ्ट, लावा लेम्प, इलेक्ट्रोलाईिसल विधि मॉडल आदि का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर वीपी सिंह, सुधा सिंह, प्रधानाचार्य एडीलाल, विशाल तेवतिया, स्वाति तेवतिया, विशाल अग्रवाल, मौ.नईम, मुजफ्फर आफाक, जगमोहन, कनिका गर्ग, पुष्पेंद्र सोलंकी, केपी सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed