{"_id":"67bf463743cb1831e003643a","slug":"students-should-fill-the-online-examination-form-today-and-tomorrow-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-130134-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: छात्र-छात्राएं आज और कल भर लें ऑनलाइन परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: छात्र-छात्राएं आज और कल भर लें ऑनलाइन परीक्षा फार्म
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित सभी संस्थागत और व्यक्तिगत पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष है। 28 फरवरी तक छात्र-छात्राएं हर हाल में अपना परीक्षा फार्म भर दें। इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा सत्र 2024-25 और बैक पेपर परीक्षा सत्र 2023-24 की परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित संस्थागत और व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म भरने के लिए पोर्टल खोला था। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा फॉर्म 15 फरवरी तक भरे जाने थे, लेकिन फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं के चलते सीसीएसयू ने इसकी तिथि को तीसरी बार विस्तारित कर दिया गया है। इसके अनुसार अब 28 फरवरी तक यह परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों के सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर तीन मार्च तक परीक्षा फार्म भरकर परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन जमा करने का मौका दिया गया है।