{"_id":"66c62282262cd801ed029716","slug":"students-get-angry-over-lack-of-electricity-in-school-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-120672-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विद्यालय में बिजली नहीं आने पर फूटा विद्यार्थियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विद्यालय में बिजली नहीं आने पर फूटा विद्यार्थियों का गुस्सा
विज्ञापन
चोला क्षेत्र के गांव बचावली स्थित चुन्नीलाल इंटर कॉलेज में बिजली न होने पर प्रदर्शन करते अध्या
चोला। भीषण गर्मी में पढ़ाई करने के लिए मजबूर छात्र-छात्राओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर छात्र-छात्राओं ने विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी।
चोला क्षेत्र के गांव बंचावली स्थित चुन्नीलाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने बताया कि कॉलेज में क्षेत्र के आसपास के करीब 20 गांवों के 1200 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कॉलेज में चोला विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। गर्मी के शुरू होने के साथ ही विद्यालय की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी हो गई। दिन में पढ़ाई के समय विद्यालय की बिजली अक्सर गुल रहती है। जिसके चलते छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी में पढ़ाई करने के लिए मजबूर है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने के निर्देश के बाद भी विद्यालय में पढ़ाई के समय विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
बताया कि इस संबंध में उन्होंने कई बार स्थानीय अफसरों से शिकायत की । मगर कोई समाधान नहीं किया गया। समस्या का समाधान नहीं होने से भीषण गर्मी में पढ़ाई करने के लिए मजबूर छात्र-छात्राओं में सिस्टम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। समस्या को आला अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए उन्हें मजबूरन विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जेई पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी कर समस्या का समाधान किया जाएगा।