फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Student who burnt himself by pouring petrol on himself died during treatment

Bulandshahar News: खुद पर पेट्रोल डालकर झुलसे छात्र की उपचार के दौरान हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Student who burnt himself by pouring petrol on himself died during treatment
सलेमपुर। थाना क्षेत्र के गांव मांगलौर निवासी झुलसे छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली थी, जिससे वह झुलस गया था। गंभीर हालत में छात्र को हायर सेंटर रेफर किया गया था। छात्रा दीपांशु गांव में स्थित देवनागरी इंटर कालेज में कक्षा 10वीं का छात्र था। बताया गया है कि दीपांशु ने चार दिन पूर्व कालेज में जाकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली थी। इस दौरान आग की लपटों को बुझाने के प्रयास में कालेज के प्रधानाचार्य रमाकांत वर्मा के हाथ भी झुलस गए थे। आग की लपटों से घिरा दीपांशु शोर मचाते हुए कालेज परिसर में पहुंच गया था और सबमर्सिबल चलाकर आग को बुझाने का प्रयास किया था। बावजूद इसके वह गंभीर रूप से झुलस गया था। सीओ शिकारपुर मधुप कुमार सिंह ने बताया कि दीपांशु की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed