फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Student dies companion injured after bull appears in front of bike

UP: बाइक के सामने सांड आने से छात्र की मौत, साथी घायल; परिवार में छाया शोक, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 16 Jul 2026 11:18 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 16 Jul 2026 11:18 PM IST
सार

लखन अपने दोस्त भोला के साथ बाइक से किसी कार्य से गए थे। वापस घर लौटते समय औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर चार नंबर कट से पहले पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक के सामने अचानक निराश्रित सांड आ गया। बाइक के अनियंत्रित होने के कारण दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी

विज्ञापन
Student dies companion injured after bull appears in front of bike
मृतक लखन और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित सिकंदराबाद में बाइक के सामने अचानक सांड के आने से गंभीर रूप से घायल छात्र की मौत हो गई। वहीं, मृतक का साथी घायल हो गया। छात्र की अचानक मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन

 

पिठानी बडौतगंज जनपद गौरखपुर निवासी रामाशीष ने बताया कि वह करीब 16 साल से औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे उनका बेटा लखन 17 वर्ष अपने दोस्त भोला के साथ बाइक से किसी कार्य से गए थे। वापस घर लौटते समय औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर चार नंबर कट से पहले पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक के सामने अचानक निराश्रित सांड आ गया। बाइक के अनियंत्रित होने के कारण दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए लेकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। जहां चिकित्सकों ने लखन को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि  मृतक नगर के दयावती दिवान सिंह शुक्ल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र थे। लखन की हादसे में मौत की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। लखन के शव को देखते ही परिजन बिलख उठे जिससे अस्पताल में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed