{"_id":"5285f463e710490fca39e32162c3e1ae","slug":"student-beaten-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को पीट-पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को पीट-पीटकर किया अधमरा
अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता से रंजिश होने पर गांव के ही युवक ने तीन साथियों के साथ मिलकर ट्यूशन जा रहे छात्र को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपी को नामजद करा तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खत्रीवाड़ा निवासी राकेश पुत्र हरवंश सिंह ने पुलिस को बताया है कि उनका पड़ोसी रनवीर पुत्र प्रेमचंद्र उनसे रंजिश रखता है।
बुधवार की शाम राकेश का बेटा दीपक हीरालाल कालोनी में ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज के पास रनवीर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दीपक को घेर लिया।
विरोध करने पर चारों आरोपियों ने दीपक को मार-मारकर अधमरा कर दिया। फिर अर्द्ध बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। राकेश ने बताया कि देर शाम जब दीपक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
तलाशी करने के दौरान जब परिजन कॉलोनी के रास्ते पर पहुंचे तो दीपक बेहोश पड़ा मिला। परिजनों ने दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया है। राकेश की तहरीर पर पुलिस ने रनवीर व तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।