{"_id":"6324a980e46eee41672e710a","slug":"strike-bulandshahr-news-gbd244635760","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता के आरोपी छात्र के सम्मान पर भड़के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता के आरोपी छात्र के सम्मान पर भड़के शिक्षक
सार
अभद्रता के आरोपी छात्र के सम्मान पर भड़के शिक्षकखुर्जा।उनका कहना है कि विधायक ने विशेष रूप से आरोपी छात्र को मंच पर बुलाया।इसमें अधिकांश शिक्षकों ने आयोजक व प्रवक्ता ओपी सिंह पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विस्तार
अभद्रता के आरोपी छात्र के सम्मान पर भड़के शिक्षक
खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज में बृहस्पतिवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम में प्रवक्ताओं के साथ मारपीट और अभद्रता करने के आरोपी छात्र रघु ठाकुर का सम्मान होने और उसे मंच पर बैठाने से एनआरईसी कॉलेज के शिक्षक भड़क गए। शुक्रवार को कालेज बंद कर शिक्षक हड़ताल पर चले गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कालेज में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कॉलेज में पूरे दिन पठन-पाठन बंद रहा।
कालेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रघु ठाकुर ने तीन महीने पहले एक प्रवक्ता के साथ मारपीट की थी। टैबलेट वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खुर्जा से भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने रघु ठाकुर को भी अपने साथ मंच पर बैठाया और उसका सम्मान कराया। यह पूरे कालेज प्रशासन का अपमान है। उनका कहना है कि विधायक ने विशेष रूप से आरोपी छात्र को मंच पर बुलाया। कार्यक्रम के आयोजक व कालेज प्रवक्ता से उसका सम्मान भी कराया गया। ऐसे में उपद्रवी छात्रों को बढ़ावा मिलता है। इससे शिक्षकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने विधायक के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है।
प्राचार्य की कुर्सी पर बैठीं विधायक
कालेज शिक्षकों का कहना है कि मुख्य अतिथि के रूप में आई विधायक मीनाक्षी सिंह सबसे पहले प्राचार्य कक्ष में गई थीं। वहां पर सीधे प्राचार्य की कुर्सी पर जाकर बैठ गईं। प्राचार्य की कुर्सी पर बैठकर ही विधायक ने प्रवक्ताओं के साथ बैठक ली थी। इस दौरान शिक्षकों के साथ असामान्य व्यवहार का भी आरोप लगाया। विधायक ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान करने के लिए भी दबाव डाला।
विज्ञापन
शिक्षकों को नहीं दी कार्यक्रम की जानकारी
छात्र के सम्मान और विधायक की गतिविधि के विरोध में स्टाफ की ओर से शुक्रवार को सभागार में बैठक की गई। इसमें अधिकांश शिक्षकों ने आयोजक व प्रवक्ता ओपी सिंह पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनको टैबलेट वितरण के कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं थी। निजी कार्यक्रम के तौर पर आयोजन किया गया था।
कालेज में प्रवेश नहीं करने दिया
कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा अभी बाकी है। प्रैक्टिकल की फाइल के लिए अलीगढ़ से आया था, लेकिन कालेज के गेट से अंदर नहीं जाने दिया गया। - अंकुश, बीए प्रथम वर्ष
अंदर जाने से रोका
टैबलेट वितरण के लिए बुलाया गया था। करीब दो घंटे कालेज के बाहर बैठी रही, लेकिन अंदर नहीं जाने दिया गया। - रीता, एमए द्वितीय वर्ष
कुर्सी पर बैठने की बात पर कोई विवाद नहीं है और न ही मैंने आपत्ति जताई है। छात्र का मंच पर बैठाना और उसका सम्मान कराने से शिक्षकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। इसलिए मामला गंभीर हुआ है। - डॉ. विपिन कुमार, प्राचार्य, एनआरईसी कालेज
प्राचार्य की ओर से कुर्सी खुद दी गई थी। मैंने कोई गलत व्यवहार नहीं किया। मेरे साथ आए सभी लोग कार्यकर्ता के रूप में थे। जिस छात्र को लेकर विवाद है, वह एबीवीपी का कार्यकर्ता है। वह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भी काम कर रहा है। मैने किसी व्यक्ति विशेष के सम्मान के लिए नहीं कहा। सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए कहा था। - मीनाक्षी सिंह, विधायक खुर्जा