फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   stricke

आज और कल दो घंटे कार्य का बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
stricke
आज और कल दो घंटे कार्य का बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्थानांतरण नीति के विरोध में शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया गया। वहीं, फार्मासिस्ट शनिवार और रविवार को दो घंटे कार्य का बहिष्कार करेंगे। पहले दिन जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार का मिला-जुला असर नजर आया।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जगदीशपाल तेवतिया और जिला मंत्री डॉ. डीके दूबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने जान जोखिम में डाल दिनरात सेवा की। संक्रमण का असर कम होने पर शासन द्वारा स्थानांतरण की तैयारियां शुरू कर दी है। जबकि काफी संख्या में संक्रमित हुए स्वास्थ्य कर्मी अभी ठीक से स्वस्थ भी नहीं हो सके है। बताया कि प्रदेश आह्वान पर पीएमएस संवर्ग के पदाधिकारियों संग शुक्रवार से रविवार तक सुबह आठ बजे से दस बजे तक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान कोई भी स्वास्थ्य कर्मी कार्य नहीं करेगा। शुक्रवार को दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया गया। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 12 जुलाई को स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव किया जाएगा। उधर, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि दो घंटे स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कार्य बहिष्कार के दौरान टीकाकरण और ओपीडी सेवा जारी रखने की योजना बनाई गई है। मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed