फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Stopped as a passenger in the hotel, stole nine LED

Bulandshahar News: होटल में यात्री बन रुका, रात में नौ एलईडी कर ली चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
Stopped as a passenger in the hotel, stole nine LED
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के सामने स्थित एक होटल से लाखों रुपये कीमत की एलईडी चोरी कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी रात में यात्री बनकर उनके होटल में ठहरा था। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना अहमदगढ़ के गांव ढक नगला निवासी रोबिन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के सामने वह होटल केवीएस रेजीडेंसी चलाता है। शनिवार रात करीब सवा दस बजे एक युवक उनके होटल में रुकने के लिए आया। आधार कार्ड सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे होटल में रुकने के लिए कमरा दे दिया गया। सुबह उठकर देखा तो आरोपी युवक होटल में नहीं था। उसे आस पास ढूंढा गया लेकिनस कहीं कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, पीड़ित ने अपने होटल की तलाशी ली तो पता चला कि होटल के कमरों में से आरोपी युवक 9 एलईडी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी सीसीटीवी की फुटेज में सामान लेकर जाते दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed