{"_id":"65623429bd6ade62d604c4c8","slug":"stolen-canter-loaded-with-garlic-recovered-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-1760-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चोरी हुआ लहसुन लदा कैंटर बरामद, तीन चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चोरी हुआ लहसुन लदा कैंटर बरामद, तीन चोर पकड़े
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पहासू। थाना क्षेत्र में नौ नवंबर को चोरी हुए लहसुन लदे कैंटर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना में शामिल कैंटर मालिक शारिक और उसके साथी मुकीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक लाख 20 हजार रुपये नकदी बरामद की गई।
थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि दस नवंबर को रामपुर जिले के माजरा खुशहालपुर निवासी मोहम्मद अहमद ने थाने में चोरी की शिकायत दी। पीड़ित के अनुसार वह लहसुन का कारोबार करता है। मध्य प्रदेश के सुजानपुर से वह लहसुन के करीब 300 कट्टे लेकर उत्तराखंड बेचने जा रहा था। इसके लिए उसने भोपाल के मलिक ट्रांसपोर्ट से एक कैंटर बुक किया था।
नौ नवंबर को वह कैंटर लेकर उत्तराखंड जा रहा था। इसमें उसके साथ चालक शारिक, उसका बहनोई मुनीत और बहनोई का भाई मुकीम भी साथ था। पहासू के ईदगाह रोड पर चालक ने कैंटर खराब होने का बहाना बताया। तब अहमद कैंटर से उतरकर कुछ दूर खड़ा होकर पानी पीने लगा। तभी चालक कैंटर लेकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
शनिवार को चेकिंग के दौरान खेड़ा नहर पुल के पास से संदिग्ध कैंटर को पकड़ा गया। आरोपी नंबर प्लेट को बदलकर कैंटर को चला रहे थे। आरोपियों की निशानदेही से 203 कट्टे लहसुन, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है और एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपी के एक साथी मुनीत की तलाश की जा रही है।