{"_id":"673b70e16981170d73021686","slug":"stolen-buffalo-found-on-instagram-after-a-year-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-125178-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एक साल बाद इंस्टाग्राम पर मिला चोरी हुआ भैंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एक साल बाद इंस्टाग्राम पर मिला चोरी हुआ भैंसा
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव कैथाला से एक वर्ष पूर्व चोरी हुए भैंसे को लेकर अब नया मामला सामने आया है। भैंसे का फोटो इंस्टाग्राम पर किसी के द्वारा अपडेट किया गया तो पीड़ित किसान ने पहचान लिया। वहीं, अब एक वर्ष बाद पुलिस ने किसान की मदद से भैंसे को बरामद कर लिया। साथ ही भैंसे को किसान को सौंप दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव कैथाला निवासी किसान मोहित उर्फ राहुल ने बताया कि उसका भैंसा 18 नवंबर 2023 की रात को चोरी हो गया था। उसने गुलावठी थाने में घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वह रिपोर्ट दर्ज कराने और भैंसे को बरामद करने के लिए थाने के चक्कर काटता रहा। इस दौरान पीड़ित किसान भैंसे को भी ढूंढता रहा। मोहित के अनुसार सितंबर 2024 में उसने इंस्टाग्राम पर डली एक भैंसे की फोटो से अपने भैंसे को पहचान लिया। इसके बाद पीड़ित ने गुलावठी थाने में फिर से घटना की तहरीर दी। पुलिस ने 21 अक्बतूर 2024 को भैंसा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में परविंद्र निवासी ग्राम खेड़ी मनिहार मवाना मेरठ और राहुल निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर को नामजद किया गया। एक व्यक्ति अज्ञात बताया गया। पुलिस ने अब भैंसे को बरामद कर पीड़ित किसान को सौंप दिया है। पुलिस भैंसा चोरी के आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जल्द ही भैंसा चोरी करने वालों को तलाश लिया जाएगा। फिलहाल भैंसा किसान को सौंप दिया गया है।