{"_id":"6717d9e89b4b23af4d086636","slug":"stadiums-will-be-built-in-anupshahr-and-shikarpur-with-rs-15-crores-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-123958-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अनूपशहर और शिकारपुर में 15 करोड़ रुपये से बनाए जाएंगे स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अनूपशहर और शिकारपुर में 15 करोड़ रुपये से बनाए जाएंगे स्टेडियम
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर और शिकारपुर क्षेत्र के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो खेलों और सेना समेत पुलिस भर्ती आदि की तैयारी में जुटे हैं। इन दोनों स्थानों पर 15 करोड़ रुपये से स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से ब्लॉक लखावटी और अरनिया में स्टेडियम में बनाए जा चुके हैं। इनका संचालन होने पर क्षेत्र के युवाओं को इनका लाभ मिल रहा है। वहीं, अब विभाग की ओर अनूपशहर और शिकारपुर में भी स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने जमीन चिन्हित कर ली है। साथ ही शासन से 15 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत हो चुकी है। एक स्टेडियम के निर्माण पर 7.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन दोनों स्टेडियम में युवाओं को खेलों व अन्य तैयारी के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टेडियम बनाने के लिए मानचित्र भी तैयार कर लिया गया है।
दीपक सिंह ने बताया कि अनूपशहर और शिकारपुर में बनने वाले स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल ग्राउंड, मीटर का सिंथेटिक ट्रैक, जिम, कुश्ती, योगा व कबड्डी हॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस का हॉल, हॉस्टल, वालीबॉल, बॉस्केटबॉल का मैदान, खोखो, हॉकी और हैंडबॉल आदि खेल की सुविधा होगी। स्टेडियम के बनने से खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग की ओर से अन्य ब्लॉक में भी इसी तरह के स्टेडियम बनवाने की दिशा में पहल की जा रही है। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इससे पहले जमीन की तलाश की जा रही है।