{"_id":"614777d38ebc3e7446310b9b","slug":"stadium-bulandshahr-news-gbd2261990160","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा बोले, गांव में हो स्टेडियम तो निखरेंगी प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा बोले, गांव में हो स्टेडियम तो निखरेंगी प्रतिभाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा बोले, गांव में हो स्टेडियम तो निखरेंगी प्रतिभाएं
बुलंदशहर। खेल प्रतिभाओं को निखारने और बालिकाओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए लाठौर गांव के ग्रामीणों ने कमिश्नर के समक्ष खेल मैदान और बालिका इंटर कालेज की मांग रखी। कृषि विभाग की गोष्ठी में पहुंचे कमिश्नर व डीएम ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि पारंपरिक खेती के बजाए आधुनिक तरीके से खेती करते हुए अधिक मुनाफा कमाएं।
कृषि विभाग द्वारा लाठौर गांव में आधुनिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह और डीएम ने द्वीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। कमिश्नर के समक्ष ग्रामीणों ने मांग रखी कि गांव से कई किमी दूर लड़कियों को पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में यदि गांव में ही बालिका इंटर कॉलेज खुल जाए तो काफी सहूलियत होगी और अधिक से अधिक बालिकाएं भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आगे आएंगी। इस पर कमिश्नर ने डीएम को मामले में प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। युवाओं ने कहा कि गांव में खेल मैदान न होने के कारण युवाओं की प्रतिभा निखरने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर उन्होंने खेल विभाग को निर्देशित किया कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें।
किसान आधुनिक तरीके से खेती कर बढ़ाएं आय
कमिश्नर ने बताया कि किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए परम्परागत खेती करने के साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई उन्नत खेती करके अपनी आय को बढ़ाना चाहिए। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं को संचालन करते हुए किसानों की आय बढ़ाने में सहयोग किया जा रहा है। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए गांव में फॉगिंग, एन्टी लार्वा का छिड़काव कराए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि पुन: गांव में कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक दवा वितरण की जाए।