फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sri Dwadasha Mahalingeshwar Siddha Mahapeeth

Bulandshahar News: आज होगी पहली सात किलोमीटर लंबी परिक्रमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sri Dwadasha Mahalingeshwar Siddha Mahapeeth
बुलंदशहर। गांव गंगेरूआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ से सावन के पहले सोमवार को जन कल्याण और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सात किलोमीटर लंबी परिक्रमा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे। परिक्रमा के बाद सरसों के तेल से श्री महालिंगम भगवान का अभिषेक होगा।
विज्ञापन


श्री द्वादश महालिगेंश्वर सिद्ध महापीठ के संस्थापक आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि इस वर्ष सावन के चारों सोमवार को जनकल्याण व राष्ट्र की उन्नति एवं व्यक्तिगत उन्नति के लिए सिद्धपीठ की सात किलोमीटर की परिक्रमा की जाएगी। परिक्रमा में शामिल भक्त भगवान श्री महालिंगम का अभिषेक करेंगे। इसमें समाज के मुख्य प्रतिनिधि यजमान बनकर राष्ट्र के लिए पूजन करेंगे।
विज्ञापन

प्रथम सोमवार को राष्ट्र की सुरक्षा के लिए परिक्रमा और सरसों के तेल से रुद्राभिषेक होगा। दूसरे सोमवार को राष्ट्र में आरोग्यता के लिए परिक्रमा और गिलोय के रस से रुद्राभिषेक किया जाएगा। तृतीय सोमवार को राष्ट्र की वित्तीय व्यवस्था और आर्थिक उन्नति परिक्रमा परिक्रमा और गन्ने के रस से अभिषेक एवं चौथे और आखिरी सोमवार को विश्व में शांति और राष्ट्र में समरसता व सौहार्द के लिए परिक्रमा होगी। जो भी भक्त परिक्रमा में शामिल होकर अभिषेक करेंगे, उन्हें समस्त पुण्यों का फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed