फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Son killed father for not washing clothes in washing machine

Bulandshahar News: वाशिंग मशीन में कपड़े नहीं धोने पर बेटे ने की पिता हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Son killed father for not washing clothes in washing machine
शिकारपुर। बेटे के घर में वाशिंग मशीन में कपड़े धोने से इन्कार करना एक पिता को भारी पड़ गया। वाशिंग मशीन में कपड़े नहीं धोने पर आरोपी बेटे ने डंडे से प्रहार कर अपने पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने दूसरे घर में सो रही अपनी मां को फोनकर सूचना दी। लेकिन, मां के वहां पहुंचने से पूर्व ही वह मकान का ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


शिकारपुर नगर के मोहल्ला मुफ्तिवाड़ा निवासी राजपाल (60) अपने बेटे चेतन उर्फ बब्बन से अलग रहते थे। ज्यादातर वह घर से बाहर रहकर मजदूरी करता था। सोमवार रात चेतन राजपाल को गाजियाबाद से लेकर घर आया था और अपने घर में ही रुकने के लिए कहा। चेतन की मां रामवती ने बताया की सुबह 3 बजे चेतन ने फोन कर बताया कि उसने पिता की हत्या कर दी है। जिसके बाद वह चेतन के घर पहुंची तो उसके घर के दरवाजे पर ताला लटका मिला। उसका पता नहीं लगने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा खुलवाया तो अंदर कमरे में राजपाल का शव एक चादर की गठरी में बंद पड़ा मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल कर फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने शव व उसके आसपास से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाजियाबाद से अपने पिता को साथ रखने के लिए लेकर आया था लेकिन, रात में पिता राजपाल ने दूसरे घर पर अपने कपड़े धोकर आने की बात कही। जिस पर आरोपी ने पिता से कहा कि इस घर में भी वाशिंग मशीन है, आप कपड़े यहीं धो लें, लेकिन राजपाल ने इन्कार कर दिया। जिस पर आरोपी भड़क गया और उसने डंडे से पिता के सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पति का शव देखकर बेहोश हुई रामवती
आरोपी चेतन ने पिता की हत्या के बाद अपनी मां को फोन कर इस बात की सूचना दे दी थी, जिसके बाद वह हड़बड़ा गई। पति का शव एक चादर में बंधा हुआ देख वह बेसुध हो गई। बेटे के द्वारा किए गए हत्याकांड से वह बार-बार उसे कोसती हुई नजर आई।



शव को ठिकाने लगाने की थी योजना

हत्यारोपी बेटे चेतन ने पिता की हत्या करने के बाद उसको ठिकाने लगाने की भी योजना बनाई थी। इसी के चलते उसने शव को चादर में बांधकर गठरी बना दी थी। लेकिन वह बाद में उसे अपने साथ ले जा नहीं सका।



नशे का आदी है आरोपी चेतन

मृतक राजपाल सिंह की पांच संतानों में तीन लड़की और दो लड़के हैं। दो बेटियों और बड़े बेटे चेतन उर्फ बब्बन की शादी हो चुकी है। 23 वर्षीय चेतन किराए पर कार चलाता है। चेतन नशे का आदी है और इस आदत से परेशान पत्नी तीन माह पूर्व चेतन को छोड़कर मायके चली गई थी। चेतन पत्नी को लाने की जिद करता था और पिता राजपाल उसका विरोध करता था।






मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। - बीबी चौरसिया, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed