फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Slight improvement in AQI of the city due to wind blowing

Bulandshahar News: हवा चलने से शहर के एक्यूआई में मामूली सुधार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/ऊंचागांव। हवा चलने से मंगलवार को एक्यूआई में सुधार देखने को मिला। हालांकि जगह-जगह कूड़ा जलने का सिलसिला जारी रहा। ऊंचागांव क्षेत्र में किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। धुआं उठने से राहगीर परेशान रहे। बुलंदशहर का एक्यूआई 179 और खुर्जा का 184 मापा गया।
विज्ञापन

दिवाली के पूर्व से बुलंदशहर और खुर्जा की वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार बढ़कर 300 तक पहुंच गई। पिछले दो माह पूर्व से जिलेवासियों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की समस्या से जूझना पड़ा। नवंबर माह में सिर्फ छह तारीख को वायु गुणवत्ता 200 से कम यानी 187 औसत मापा गया। इसके बाद से लगातार वायु गुणवत्ता 400 से 300 के बीच चल रही थी।
विज्ञापन

वहीं, 26 नवंंबर से लगातार वायु गुणवत्ता 300 से कम चल रहा थी, मंगलवार को सुबह से हवा की रफ्तार थोड़ी तेज होने पर वायु प्रदूषण की चादर भी हटती चली गई। 33 दिन बाद वायु गुणवत्ता 200 से कम हुई। हालांकि खुर्जा में पिछले दिन से वायु गुणवत्ता 200 से कम चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन में मंगलवार को बुलंदशहर का 179 तो खुर्जा का 184 औसत एक्यूआई मापा गया। उधर,
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा ऊंचागांव से स्याना मार्ग पर मड़ैया खुर्द के पास कूड़े के ढेर में आग सुलगने से धुंआ उठता नजर आया। ऐसे में मार्ग से निकलने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग से गुजर रहे ग्रामीण राजवीर व सतवीर ने बताया कि आग लगने की जानकारी ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को दी गई लेकिन किसी ने बुझाने का कोई प्रयास नहीं किया।
--
Iकूड़ा जलने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी आग जलाने वाला मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार राघव, एडीओ पंचायत I


I-- हवा चलने से वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार आया है। यह सुधार ऐसे ही बना रहे, इसके लिए लोगों का भी सहयोग चाहिए। - विमल कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed