{"_id":"650f27a80f64da6dad052187","slug":"six-school-students-running-without-fitness-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-4659-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बिना फिटनेस दौड़ रहे छह स्कूली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बिना फिटनेस दौड़ रहे छह स्कूली सीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकारपुर। बिना परमिट और फिटनेस के संचालित हो रहे स्कूल वाहनों के खिलाफ शनिवार को संभागीय परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान चला क्षेत्र के स्कूलों के छह अनफिट वाहनों को सीज कर चार वाहनों का चालान काटा। एक अन्य वाहन को भी सीज करने की कार्रवाई की गई। इन सभी पर दो लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि विभागीय टीम के साथ नगर क्षेत्र में जाकर स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया। इसमें छह स्कूली वाहन बिना परमिट संचालित मिलने पर सीज करने और मानक के अनुरूप संचालित मिलने पर चार स्कूली वाहनों का चालान काटने की कार्रवाई की। इसके अलावा एक कैंटर बिना दस्तावेज संचालित मिलने पर सीज की गई। सीज वाहनों को पुलिस सुपुर्दगी में दे दिया गया। इन सभी पर 2,12,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।