फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   six employee terminate

अनुपस्थित रहने पर छह कर्मियों की सेवा हुई समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
six employee terminate
अनुपस्थित रहने पर छह कर्मियों की सेवा हुई समाप्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। उप्र परिवहन निगम में लापरवाही संविदाकर्मियों के खिलाफ विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर छह संविदा कर्मियों की एआरएम ने सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही अन्य कर्मियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

जिले में रोडवेज कर्मियों की मनमानी की वजह से निगम को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ज्यादातर संविदा चालक-परिचालक काम पर ही नहीं पहुंचते हैं। कई ऐसे हैं जो लंबे समय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। बुलंदशहर डिपो में चालक के पद पर तैनात रहे सुंदर सिंह, खुशवक्त, नरेश कुमार, धीरज और परिचालक अनुज सक्सेना व विनीत कुमार के खिलाफ लंबे समय से अनुपस्थित रहने और नोटिस का जवाब न देने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई कराई गई है। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि बिना कारण अनुपस्थित रहने पर चार चालक और दो परिचालक की सेवा समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए है। कई और लापरवाही चालक-परिचालकों की सूची भी तैयार कराई जा रही है। भविष्य में समय से ड्यूटी पर उपस्थित न होने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed