फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sirfire threatened to throw acid on schoolgirl, police did not take any action

सिरफिरे ने फिर दी छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी, पीड़ित ने स्कूल जाना किया बंद

Mon, 24 Jul 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 24 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sirfire threatened to throw acid on schoolgirl, police did not take any action
फाइल
बुलंदशहर की चोला पुलिस की लापरवाही से एक छात्रा घर में कैद हो गई है। सिरफिरे ने उसपर तेजाब डालने की धमकी दी, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। छात्रा के पिता ने तहरीर के कॉपी डीजीपी को ट्वीटर पर भेजी तो चौकी प्रभारी से लेकर कप्तान तक हरकत में आ गए। कप्तान के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


चोला क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने डीजीपी को ट्वीटर पर भेजी तहरीर में बताया कि नाबालिग बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। वह इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती है। गांव का एक युवक उससे छेड़छाड़ करता है। उसने चाकू से बाजू पर छात्रा का नाम भी लिख रखा है। जिसे मोहल्ले के लोगों को दिखाकर बेटी की बदनामी करता है।
विज्ञापन


अब आरोपी उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। साथ ही छात्रा के पिता को हत्या की धमकी दे रहा है। इसके चलते पीड़ित छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने 21 जुलाई को चोला पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को छात्रा के पिता ने डीजीपी को ट्वीटर पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने एसएसपी से जवाब मांगा गया। एसएसपी ने चौकी प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sirfire threatened to throw acid on schoolgirl, police did not take any action
जम्मू पुलिस - फोटो : File Photo
अजब पुलिस की गजब कहानी
शिकायत पर तत्काल संज्ञान न लेने पर जब चौकी प्रभारी से बात कीं तो उन्होंने कहा कि 21 जुलाई में पीड़ित ने तहरीर दी थी, लेकिन उसमें चोला चौकी के बजाय कोतवाली देहात लिख दिया था। इसलिए संज्ञान नहीं लिया गया। अब मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। चौकी प्रभारी का यह कुतर्क किसी के गले नहीं उतर रहा है। यानि चोला पुलिस को तहरीर के ऊपर कोतवाली देहात के बजाय चोला चौकी लिखवाने में तीन दिन लग गए। 

महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस लगातार बरत रही लापरवाही
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने तीन बेटियों के साथ गांव छोड़ दिया था। पड़ोसी गांव का युवक उन्हें फोन पर लगातार परेशान करता था और बुलंदशहर आने पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा था। पुलिस यदि शुरुआत में कार्रवाई करती तो उसे गांव छोड़ना नहीं पड़ता। वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सिरफिरे युवक ने मोहल्ले की किशोरी से छेड़छाड़ की फिर उसे चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। 

चौकी प्रभारी को तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लापरवाही बरतने के मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
मुनिराज जी.-एसएसपी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed