{"_id":"5f7218ba8ebc3e9c0216744e","slug":"si-is-suspended-by-ssp-bulandshahr-news-gbd206209133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत दारोगा ने मचाया उत्पात, एसएसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत दारोगा ने मचाया उत्पात, एसएसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन

नरौरा/रामघाट। शराब के नशे में धुत एक दारोगा खुद को केंद्रीय मंत्री का भतीजा बताते हुए रविवार रात एक ढाबे पर पहुंच गया। जहां उसने संचालक के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर उत्पात मचाया। नशे में आपा खोए दरोगा ने अधिकारियों को भी नहीं बख्शा। मामले का वीडियो वायरल होने व मामले के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रामघाट थाना क्षेत्र के रामघाट-अलीगढ़ मार्ग पर क्षेत्र के गांव नगला सुमाली निवासी पप्पू पुत्र मलखान सिंह का ढाबा है। रविवार देर शाम रामघाट थाने में तैनात दरोगा संजीव बालियान शराब के नशे में धुत होकर अपनी कार से अकेला ढाबे पर पहुंच गया। दरोगा वर्दी पहने हुआ था। ढाबे पर पहुंचते ही दरोगा ने वर्दी का रौब दिखाते हुए ढाबा संचालक पप्पू को गाली गलौच करते हुए अभद्रता करना प्रारंभ कर दिया। दरोगा अपने को एक केंद्रीय मंत्री का भतीजा होने की बात बार बार कह कर किसी पर कुछ नहीं बिगड़ने की बात कहता रहा। ढाबा संचालक को जेल भेजने और कोई भी अधिकारी नहीं रोक पाने की बात कह कर धमकी देता रहा। नशे में चूर दरोगा थानाध्यक्ष व अधिकारियों के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा। दरोगा द्वारा किए जा रहे समूचे कृत्य का वीडियो वायरल होने व अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दरोगा संजीव बालियान को निलंबित कर दिया है।