{"_id":"6a2bb5d1f36b2cc49808a510","slug":"shopkeeper-suicide-by-jumping-in-front-of-train-after-dispute-with-grp-personnel-family-alleges-murder-2026-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जीआरपी कर्मी से विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूदकर दुकानदार ने दी जान, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जीआरपी कर्मी से विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूदकर दुकानदार ने दी जान, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
Fri, 12 Jun 2026 01:03 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:03 PM IST
सार
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर जीआरपी कर्मी से विवाद के बाद दुकानदार ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि जीआरपी कर्मचारियों के विवाद के कारण ही अमर ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
बुलंदशहर का खुर्जा जंक्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बुलंदशहर खुर्जा जंक्शन पर बृहस्पतिवार रात एक दुकानदार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने जंक्शन पर तैनात जीआरपी कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से जीआरपी प्रभारी और अन्य कर्मचारी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमर के रूप में हुई है, जो मूलरूप से कानपुर का रहने वाला था। वह अपने चचेरे भाई सुरेश के साथ खुर्जा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 3-4 पर कैंटीन चलाता था। सुरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जीआरपी कर्मचारियों ने अमर से पानी की बोतल ली थी।
इसके बाद कर्मचारियों और अमर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान अमर प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर कूद गया। इसी दौरान ट्रैक से गुजरी एक ट्रेन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जीआरपी पर आरोप और फरार कर्मचारी
परिजनों का आरोप है कि जीआरपी कर्मचारियों के विवाद के कारण ही अमर ने यह कदम उठाया। आनन-फानन जीआरपी ने अमर के शव को अलीगढ़ में पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया। शव भेजने के बाद चौकी पर तैनात प्रभारी और सभी जीआरपी कर्मचारी वहां से फरार हो गए। मामले में खुर्जा जंक्शन जीआरपी प्रभारी अरविंद चौधरी का मोबाइल नंबर बंद मिला। अलीगढ़ जीआरपी प्रभारी ने भी इस विषय पर कोई जवाब नहीं दिया है।

दूसरी घटना और आरपीएफ की भूमिका
सुबह करीब तीन बजे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक अन्य महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दूसरी घटना की जांच और पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए कोई भी जीआरपी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। ऐसे में आरपीएफ मौके पर पहुंची और महिला के शव के पास तैनात रही।

आरपीएफ ने अलीगढ़ जीआरपी को इस मृत महिला के शव की सूचना दी। खुर्जा जंक्शन आरपीएफ प्रभारी नंदलाल मीणा ने बताया कि उन्हें दुकानदार की मौत के विषय में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर मृत महिला के पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ जीआरपी को सूचित करने की बात कही।