फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shopkeeper killed by bricking over color dispute

Bulandshahar News: रंग लगाने के विवाद में दुकानदार की ईंट मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली के गांव मौसमगढ़ में रंग लगाने से मना करने पर गांव निवासी व्यक्ति ने दुकानदार की ईंट मारकर हत्या कर दी। इससे पहले भी दोनों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ निवासी जगतपाल सिंह (60) गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। सोमवार को वह होली खेलने के बाद अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। वहां से दोपहर करीब एक बजे वह पैदल ही गांव लौट रहे थे। जब वह गांव पहुंचे तो सामने से गांव निवासी पिस्तौल सिंह उर्फ चेतन अपने किसी मिलने वाले के घर जा रहा था। पिस्तौल सिंह ने जगतपाल सिंह को रंग लगाने का प्रयास किया। जिस पर उन्होंने मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान अन्य लोगों ने बीच बचाव करा दिया। इसके बाद जगतपाल सिंह अपनी दुकान पर चले गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद आरोपी पिस्तौल सिंह फिर से वहां पहुंच गया। जिसके बाद दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान आरोपी ने जगतपाल सिंह के सीने पर ईंट से प्रहार कर दिया। उनके अचेत होने पर आरोपी वहां से भाग निकला। परिजन जगतपाल सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात मृतक का गांव में ही पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी आरोपी और मृतक के बीच हो चुका था विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पिस्तौल सिंह और जगतपाल सिंह का पूर्व में भी विवाद हुआ था। होली पर्व पर पिस्तौल सिंह उन्हें रंग लगाने की कोशिश कर रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ और पुरानी रंजिश का गुस्सा फिर से सामने आ गया। जिसमें जगतपाल सिंह की जान चली गई। जगतपाल सिंह के मौत की सूचना अस्पताल से जैसे ही गांव में पहुंची तो सन्नाटा पसर गया। गांव में मंगलवार सुबह तक पुलिस बल तैनात रहा।
वर्ष 1990 में होली पर धनौरा में हुई थी हत्याएं
- ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी राजेंद्र सिंह और काली चरण के बीच वर्ष 1990 में होली पर्व के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि रंगों का यह त्योहर खून की होली में बदल गया था। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में सात लोगों की जान चली गई थी। होली पर हुए इस हत्याकांड में अब तक दाेनों पक्ष के 20 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
- बीबीनगर के एक गांव से गत वर्ष होली खेलने के बाद गाजियाबाद गए दंपती के शव गाजियाबाद में पेड़ पर फंदे से लटके हुए मिले थे। मामले में आत्महत्या किया जाना सामने आया था।



मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed