फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   shivratri

300 शिवालयों में पांच लाख कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
shivratri
300 शिवालयों में पांच लाख कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन

बुलंदशहर। सावन माह की शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था और भक्ति का संगम दिखाई दिया। सुबह होते ही शिवालयों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के 300 से अधिक शिवालयों में पांख लाख कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। नगर के राज राजेश्वर मंदिर और गंगेरूआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं, सुरक्षा को लेकर मंदिर समिति के साथ-साथ पुलिस बल ने व्यवस्था संभाली।
शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शुभ मुहूर्त 05.36 बजे से था लेकिन इससे पहले ही शिवालयों में बोल बम की गूंज से जनपद का वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर के राज राजेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर, शीतलगंज स्थित शिवालय मंदिर, पंचशील कालोनी स्थित मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, कालेश्वर मंदिर, आवास विकास प्रथम स्थित शिव मंदिर, टीचर्स कालोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर और महाकाली मंदिर समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। वहीं, गंगेरूआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ पर भी जलाभिषेक किया गया। इस दौरान शिवालयों में रुद्राभिषेक भी किया गया। अहार क्षेत्र के ऐतिहासिक अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावणी मास की शिवरात्रि पर लाखों शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मनौती मांगी। सुबह से ही हरिद्वार से कांवड़ लाए शिवभक्तों का मंदिर परिसर में तांता लग गया। चारों ओर हर हर महादेव, बोल बम बोल बम के उद्घोष गूंज रहे थे। मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के मुख्य गेट पर शिविर में एसडीएम अनूपशहर वीके गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन अलर्ट रहा। मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था के लिए करीब 150 युवक वालंटियर लगाए गए। पंडित अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर शाम चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस दौरान मंदिरों पर मेले जैसा माहौल रहा। मेले में लगी दुकानों से बच्चों से लेकर बड़ों तक ने खूब खरीदारी की। इस दौरान जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी ने जलाभिषेक
अनूपशहर क्षेत्र के शिवालयों में सावन माह की शिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर आस्था व भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना की। डीएम सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने भी अनूपशहर के हर-हर महादेव मंदिर में धार्मिक विधिविधान के साथ जलाभिषेक किया। अति संवेदनशील गांव मलकपुर स्थित ढाकेश्वर महादेव, भृगुक्षेत्र आश्रम व शिवशक्ति आश्रम स्थित भृगीश्श्वर महादेव व अनूपेश्वर महादेव, नर्वदेश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव, लाल महादेव आदि शिवालयों में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम बहाल हुई निजी-रोडवेज बस सेवा
बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा के चलते सुरक्षा व्यवस्था को देख जिला प्रशासन द्वारा प्रमुख मार्गों पर निजी और रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया था। रविवार शाम से बंद चल रही निजी और रोडवेज बस सेवा मंगलवार शाम बहाल हो गई। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि जिन मार्गों पर कांवंड़ियों की संख्या कम थी उन पर निजी और रोडवेज बसें संचालित हुईं। शेष अन्य मार्गों पर मंगलवार शाम से सेवा बहाल कर दी गई।
रात भर डीएम-एसएसपी ने शिवालयों पर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने देर रात एक बजे तक नगर के राज राजेश्वर मंदिर, साठा में भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। मन्दिर में उपस्थित हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए शिव भक्तों से उनकी यात्रा को लेकर बातचीत की। इसके बाद खुर्जा के सिद्धेश्वर मंदिर का निरीक्षण करते हुए भक्तों से अपील की कि शांतिपूर्ण तरीके से लाइन लगाकर जलाभिषेक किया जाए, ताकि किसी भी हाल में व्यवस्था न बिगड़े।

रात 12 बजे से खोले गए सभी रूट
एसपी क्राइम कमलेश बहादुर ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के लिए किए गए रूट डायवर्जन को मंगलवार रात 12 बजे से खोल दिया गया। इससे पहले भूड़ चौराहे से काला आम की ओर केवल हल्के वाहनों को, नेशनल हाईवे 334, एनएच 91 को वन वे, एनएच 91 से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों, शिकारपुर तिराहे से स्याना अड्डा, स्याना अड्डा से अनूपशहर रोड, औरंगाबाद रोड की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया हुआ था। अब इन सभी मार्गों पर वाहनों का संचालन सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed