{"_id":"62decb6391a69738c353d33b","slug":"shivratri-bulandshahr-news-gbd2420556183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज स्याना और अनूपशहर मार्ग पर बंद रहेगा बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज स्याना और अनूपशहर मार्ग पर बंद रहेगा बसों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज स्याना और अनूपशहर मार्ग पर बंद रहेगा बसों का संचालन
बुलंदशहर। शिवरात्रि के चलते प्रत्येक मार्ग पर कांवड़ियों का आगमन हो रहा है। उनकी सुरक्षा को देख जिला प्रशासन ने प्रमुख मार्गों पर निजी और रोडवेज बसों के साथ डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
सावन माह की शिवरात्रि मंगलवार को है और इस दिन जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है। जिले से लाखों कांवड़िये हरिद्वार आदि गंगा घाटों से पैदल गंगाजल लेकर अपने गांवों को लौट रहे हैं। बीते दिनों हाथरस में वाहन की चपेट में आ जाने से कई कावंड़ियों की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश के अन्य जनपदों में भी सड़क हादसे में कावंड़ियों के घायल होने की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने एहतियातन निजी और रोडवेज बसों का संचालन रोक दिया है। स्याना-गढ़ मार्ग और अनूपशहर मार्ग समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन न होने पर सोमवार को यात्री भटकते नजर आए और अड्डे पर बसों के आने का इंतजार करते रहे। गढ़ जा रहे यात्री कविश ने बताया कि काफी देर तक बस का इंतजार किया, बस न आने पर घर से दोपहिया वाहन मंगवा कर उससे जाना पड़ा। एसपी क्राइम कमलेश बहादुर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी वाहनों के साथ बसों के संचालन पर मंगलवार तक रोक लगाई है। जिन मार्गों पर कांवड़ियों की संख्या कम है, उन मार्गों पर बसों का संचालन जारी है। कांवड़ यात्रा संपन्न होने पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
शहर में मंगलवार शाम तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद
डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिस रास्ते से भोले के भक्त गुजर रहे हैं, वहां पर सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों, बसों, मेटाडोर के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मंगलवार शाम तक इन मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन नहीं
विज्ञापन
होने दिया जाएगा। जहांगीराबाद, अनूपशहर, अहार, खुर्जा, शिकारपुर, सिकंदराबाद में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को आदेश दिए हैं कि क्षेत्र में लगने वाले कांवड़ शिविर संचालकों का वैरिफिकेशन करा लिया जाए। सोमवार को डीएम-एसएसपी ने गुलावठी, बीबीनगर, स्याना, अहार, नेशनल हाईवे 334, नगर समेत अन्य स्थानों पर लगाए गए कांवड़ शिविरों का निरीक्षण करते हुए भोले के भक्तों से बातचीत की।
सुबह 05:36 बजे से शुरू होगा जलाभिषेक
शिवरात्रि पर शिव और शक्ति दोनों को प्रसन्न किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह में पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषाचार्य नरेश कुमार के अनुसार जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त सुबह 05:36 बजे सूर्योदय के साथ ही शुरू हो जाएगा। यह मुहूर्त पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को त्रयोदशी है। जबकि शिवरात्रि का व्रत चतुर्दशी है। ऐसे में व्रत मंगलवार रात्रि 12:30 बजे से शुरू हो जाएगा, जो बुधवार सुबह 06.30 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद आठ बजे तक व्रत व जलाभिषेक नहीं होगा। इसके बाद व्रत वाले भक्त जलाभिषेक कर सकेंगे।
यहां है रूट डायवर्जन
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भूड़ चौराहे से काला आम की ओर केवल हल्के वाहनों को, नेशनल हाईवे 334, एनएच 91 को वन वे, एनएच 91 से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों पर रोक, शिकारपुर तिराहे से स्याना अड्डा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद, स्याना अड्डा से अनूपशहर रोड, औरंगाबाद रोड की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद, खुर्जा में बुलंदशहर और अलीगढ़ की ओर नेशनल हाईवे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश बंद किए गए हैं। वहीं डिबाई के महादेव चौराहे से अलीगढ़ की ओर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इन रूटों पर संचालित होने वाली निजी बसों का संचालन भी मंगलवार रात तक के लिए बंद कर दिया गया है।
दो हजार पुलिसकर्मी जुटे सुरक्षा व्यवस्था में
शिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी क्राइम कमलेश बहादुर के नेतृत्व में एक एएसपी, आठ सीओ, 40 इंस्पेक्टर, 250 दरोगा, 1500 कांस्टेबल और 125 महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। इसके अलावा सात स्थानों पर वॉच टावर के माध्यम से निगरानी करने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। गुलावठी, अरनिया, डिबाई, अनूपशहर, रामघाट और अहार में वॉच टावर लगाया गया है। जबकि 17 आईपी एड्रेस वाले कैमरे के साथ कुल 143 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो सके, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले के सभी पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी शिविरों का वैरिफिकेशन कराया जा चुका है। शिवालयों के आसपास भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। - चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम
सुरक्षा के लिए एसपी क्राइम के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और पुलिस
कर्मियों को लगाया है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। विभिन्न शिविरों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया है। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। - श्लोक कुमार, एसएसपी