{"_id":"66d0a5f3f672609d44010fc0","slug":"sharda-hospital-running-without-doctor-sealed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-121115-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बिना चिकित्सक चल रहा शारदा अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बिना चिकित्सक चल रहा शारदा अस्पताल सील
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर में सीएमओ कार्यालय के नजदीक बिना चिकित्सक के हॉस्पिटल संचालन की अफसरों को भनक तक नहीं लगी। आईजीआरएस पर शिकायत होने पर विभाग ने हॉस्पिटल संचालक को नोटिस जारी कर चिकित्सक की उपलब्धता की मांग की। चिकित्सक के न आने पर बृहस्पतिवार शाम को हॉस्पिटल सील कर दिया गया।
जिला अस्पताल की मोर्चरी के पीछे गली में पिछले काफी दिनों से शारदा हाॅस्पिटल संचालित हो रहा था। हॉस्पिटल में जिस चिकित्सक के प्रमाणपत्र लगाए गए, उनके कभी न आने पर एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि ने आईजीआरएस पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र बंसल ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक ने डॉ. हरकेश सिंह नाम से प्रमाणपत्र लगाए हैं। संबंधित की हास्पिटल में उपलब्धता के लिए कहा, लेकिन डाक्टर हास्पिटल नहीं पहुंचे। अस्पताल में मौजूद महिला ने सील करने का विरोध किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से सील न करने को दबाव बनाया। महिला के विरोध किए जाने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस के आने पर हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज को जिला महिला अस्पताल में भेज भर्ती कराया गया। संवाद