{"_id":"5867eb284f1c1b7675eee9f9","slug":"severe-cold-and-melting-open-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड और गलन से नववर्ष का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड और गलन से नववर्ष का आगाज
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
शीतलहर का प्रकोप अगले तीन-चार दिन तक रहेगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में गलन के साथ नववर्ष का स्वागत होगा। शनिवार सुबह का आगाज घने कोहरे, पाले और कंपकंपा देने वाली सर्दी के साथ हुआ। 10 बजते ही धूप निकल आई लेकिन ठिठुरन कम नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञ कोहरा और गलन जारी रहने की संभावना जता रहे हैं। ऐसे में रविवार को कोहराव ठंड के साथ नववर्ष का आगाज होगा।
विज्ञापन
बता दें कि कई दिनों से कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम रखी है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है लेकिन सुबह-शाम की गलन सबको बेहाल कर रही है। बच्चों और बुजुर्गों के साथ दमा और हृदय रोगियों की परेशानी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
शनिवार का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम 13 व सोमवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज के अनुसार कोेहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
कोहरे के कारण तीन ट्रेनें रद्द, कई घंटों लेट
कानपुर में ट्रेन हादसे के चौथे दिन से दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन तो शुरू हो गया लेकिन कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी रही। इसके चलते शनिवार को चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वहीं ट्रैक पर मरम्मत का काम चलने के कारण अलीगढ़-पलवल पैसेंजर भी रद्द रही। इसके अलावा कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची।
कानपुर में 28 दिसंबर को हुए ट्रेन हादसे के बाद दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग से ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया था। हादसे के चौथे दिन शनिवार से इस ट्रैक पर आवागमन शुरू हो गया लेकिन कोहरे के कारण ऊंचाहार तथा लिच्छवी अप और डाउन एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने रद्द कर दिया।
इसके अलावा ट्रैकों पर मरम्मत का काम होने से शनिवार और रविवार दो दिन अलीगढ़-पलवल पैसेंजर को भी रद्द कर दिया गया। इसके अलावा फरक्का एक्सप्रेस 14 घंटे, कालिंदी और गोमती एक्सप्रेस 5 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 11 घंटे, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 16 घंटे, संगम एक्सप्रेस 9 घंटे, महानंदा एक्सप्रेस और कालका मेल 7 घंटे लेट रहीं। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।