फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Seven teachers found absent in inspection

Bulandshahar News: निरीक्षण में सात शिक्षक मिले अनुपस्थित, काटा वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को सिकंदराबाद क्षेत्र के नौ स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने अनुपस्थिति मिले शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने और आगामी आदेश तक वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि सबसे पहले संविलियन विद्यालय तिलबेगमपुर का निरीक्षण किया। यहां पर सब ठीक मिला, लेकिन कक्षा आठ में अंग्रेजी विषय की शिक्षण सामग्री सही न मिलने पर शिक्षिका निशा के वेतन वृद्धि अवरुद्ध करने के निर्देश जारी किए। इसके बाद संविलियन विद्यालय अंधैल सब ठीक मिला। प्राथमिक विद्यालय खैरपुर तिल में सहायक अध्यापिका अनीता द्वारा ऑनलाइन चिकित्सा अवकाश लेने का मामला सामने आया। इस पर अनीता द्वारा लिए गए पांच दिन का वेतन काट दिया है। संविलियन विद्यालय जौलीगढ़ के निरीक्षण में शिक्षक प्रवीण कुमार, प्रीति सांगवान, विकास त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, हिमानी, अरुण कुमार और शिक्षामित्र मधु शर्मा अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

इस पर इन सभी का एक-एक दिन का वेतन काट दिया गया है। संविलियन विद्यालय हमीदपुर में एक शिक्षिका प्रार्थना होने के बाद पहुंची और उसे भविष्य में समय पर आने की चेतावनी दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय प्राणगढ़ में सब ठीक मिला। इसी गांव के दूसरे विद्यालय में प्रोजेक्टर पर शिक्षक बच्चों को पढ़ाते मिले। संविलियन विद्यालय डेरी तिल में शिक्षिका सुभ्रा पांडेय बच्चों को लैपटॉप के माध्यम से पढ़ाती मिली और शिक्षिका कविता की कक्षा में माहौल बहुत अच्छा मिला। बीएसए ने बताया कि गांव गंगेरूआ स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और यहां पर एक एलईडी का भी उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed