फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Seven four-wheelers operating as taxis seized

Bulandshahar News: टैक्सी में चल रहे सात चार पहिया वाहन सीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Seven four-wheelers operating as taxis seized
नगर के भूड़ चौराहे पर निजी वाहनों पर कार्रवाई करते एआरएम व पीटीओ। स्रोत : परिवहन विभाग
बुलंदशहर। निजी वाहनों के व्यावसायिक प्रयोग के संचालन पर रोक लगाने के लिए बुधवार को नगर के भूड़ चौराहे पर अभियान चलाया गया। इसमें नगर मजिस्ट्रेट, एआरएम बुलंदशहर व खुर्जा और पीटीओ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर सात चार पहिया वाहनों को सीज किया। इन पर एक लाख 70 हजार छह सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि भूड़ चौराहे पर निजी वाहनों के यात्रियों को दिल्ली-नोएडा तक सफर कराने की शिकायत मिलती रहती है। बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया तो इको, शिफ्ट समेत अन्य निजी वाहन यात्रियों को दिल्ली-नोएडा तक सफर कराते मिले। सात निजी वाहनों को यात्रियों को सफर कराते पकड़ सीज करवा दिया गया। इन सभी पर एक लाख 70 हजार छह सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पीटीओ विकास अस्थाना ने बताया कि बिना परमिट, टैक्सी, निजी वाहन अगर व्यावसायिक कार्य करते मिलते है तो सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य परिवहन पर नियंत्रण, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और वैध परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देना है। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने बताया कि एआरएम परमानंद, पीटीओ विकास अस्थाना, एआरएम खुर्जा संग नगर के भूड़ चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सात निजी वाहन को व्यावसायिक कार्य किए जाने पर सीज कर 1,70,600 रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed