फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   selfi point

वलीपुरा नहर पर बनेगा सेल्फी प्वाइंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
selfi point
वलीपुरा नहर पर बनेगा सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन

बुलंदशहर। लखनऊ समेत अन्य शहरों जैसे सेल्फी प्वाइंट अब बुलंदशहर में भी नजर आएंगे। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने ऊपरी गंग नहर स्थित वलीपुरा की पटरी पर सौंदर्यीकरण कराने की योजना बनाई है। शहर में पहला आई लव बुलंदशहर लिखा सेल्फी प्वाइंट नजर आएगा। ये न केवल शहर की पहचान बनेगा, बल्कि लोगों के मनोरंजन का साधन भी होगा।
पहाड़ी क्षेत्रों की तरह प्रदेश के कई जनपदों में सेल्फी प्वाइंट नजर आते रहते हैं। इससे लोगों के मन में शहर के प्रति अपनेपन की भावना नजर आती है। शहर विकसित हुए काफी समय हो गया, लेकिन अभी तक शहर के किसी भी स्थान पर सेल्फी प्वाइंट नहीं बना हुआ था। लेकिन सब कुछ योजना के तहत हुआ तो शहर के वलीपुरा नहर की पटरी पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट लोगों का स्वागत करेगा। बीडीए ने सेल्फी प्वाइंट विकसित करने के लिए प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

68 लाख की लागत से होगा पटरी का सौंदर्यीकरण
वलीपुरा स्थित दोनों नहरों के बीच की भूमि को जनहित में सौंदर्यीकरण करने के लिए बुलंदशहर विकास प्राधिकरण अवस्थापना निधि से कार्य कराएगा। ऊपरी गंग नहर स्थित वलीपुरा की पटरी पर सौंदर्यीकरण के लिए करीब 68.14 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरों को स्थापित कर बनेगा डिजाइन
अभी प्रारंभिक डिजाइन तैयार किया गया है। उसमें तीन अक्षर आई लव बुलंदशहर लिखे हुए पत्थरों को स्थापित किया जाएगा। साथ ही उसका आकर्षक फाउंडेशन तैयार किया जाएगा। दूर से ही ये सेल्फी प्वाइंट नजर आएगा। साथ ही इस पर रंगबिरंगी लाइट लगाने की भी योजना है। इसके लगने के बाद शहर के लोगों के मन मे शहर के प्रति अपनेपन की भावना भी नजर आएगी।

शहर में बीडीए द्वारा पहला सेल्फी प्वाइंट बनाने को लेकर योजना बनाई गई है। आई लव बुलंदशहर लिखे सेल्फी प्वाइंट को वलीपुरा नहर की पटरी पर लगाया जाएगा। इस कार्य के लिए अवस्थापना निधि से धनराशि खर्च की जाएगी। - संतोष कुमार, प्रभारी सचिव बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed