फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Secunderabad-Dankaur road to be four-lane at a cost of Rs 17.61 crore

Bulandshahar News: 17.61 करोड़ से सिकंदराबाद-दनकौर मार्ग होगा फोर लेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत की खबर है। शासन ने विधायक की मांग को पूरा करते हुए सिकंदराबाद-दनकौर मार्ग को फोर लेन करने और सुदृढ़ीकरण के लिए 17 करोड़ 61 लाख 94 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधायक लक्ष्मीराज सिंह की पहल पर यह महत्वपूर्ण परियोजना जल्द ही शुरू हो जाएगी। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। विधायक ने बताया कि विकास कार्य दनकौर तिराहे से लेकर निजामपुर बंबे तक की 2.300 किलोमीटर की महत्वपूर्ण लंबाई को कवर करेगा। टू-लेन सड़क होने के कारण यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों और यात्रियों के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सिकंदराबाद विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed