फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SDM took stock of night shelter arrangements

Bulandshahar News: एसडीएम ने रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
SDM took stock of night shelter arrangements
पहासू। शिकारपुर रोड स्थित बने रैन बसेरा का बुधवार रात को एसडीएम दीपक कुमार पाल ने औचक निरीक्षण किया। रैन बसेरा में तैनात कर्मचारियों से व्यवस्था का जायजा लेते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही अलाव की व्यवस्था पर्याप्त रूप से करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


शिकारपुर रोड स्थित कार्यालय में नगर पंचायत की ओर से संचालित रैन बसेरा का बुधवार को एसडीएम निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने रैन बसेरा में रजाई बिस्तर सहित शौचालय का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दीपक कुमार पाल ने नगर पंचायत के कर्मचारी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि रैन बसेरा में आने वाले जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। एसडीएम ने कहा रैन बसेरा में आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मच्छर से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव व अन्य व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed