{"_id":"66c6220a0640b09f5a0c940f","slug":"scuffle-over-protest-against-drinking-alcohol-seven-injured-in-stone-pelting-shop-set-on-fire-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-120695-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शराब पीने के विरोध पर हाथापाई, पथराव में सात घायल, दुकान में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शराब पीने के विरोध पर हाथापाई, पथराव में सात घायल, दुकान में लगाई आग
विज्ञापन
डिबाई के गांव करीली में दो पक्षों में संघर्ष और पथराव के बाद स्टेट हाईवे पर जाम लगाते लोग
डिबाई। गांव करीली में महिलाओं ने घर के बाहर शराब पीने का विरोध किया। इस पर शराब पीने वाले युवकों ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से करीब दो घंटे तक पथराव हुआ, जिसमें सात लोग घायल हुए हैं। घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद लोगों ने हंगामा करते हुए अस्पताल गेट के सामने जाम लगा दिया और गांव के रोड पर संचालित नाई की दुकान में आग लगा दी।
गांव करीली में बुधवार शाम को गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया, जिस पर शराब पी रहे युवकों ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ। पथराव में कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते तनाव है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सरवती, बबलू, लाली, पुष्पेंद्र, हरेंद्र, रीतेश और कपिल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लोगों ने अनाज मंडी गेट के सामने सड़क पर जाम लगा दिया और नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि समुदाय विशेष के लोगों ने घरों की छतों से पथराव किया है, जिसमें लोगों को चोटें आई हैं। लोगों ने मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर अनाज मंडी के सामने जाम लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की जांच और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।