फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   School van catches fire, driver jumps out to save his life

Bulandshahar News: धू-धू कर जली स्कूली वैन, चालक ने कूदकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
School van catches fire, driver jumps out to save his life
आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त स्कूली वैन। संवाद
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के सिगनपुर मार्ग पर शनिवार सुबह बच्चों को लेने जा रही एक स्कूली वैन बीच सड़क पर धधक उठी। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। गांव बिहटा स्थित इंटर कॉलेज के पास हुई इस घटना से राहगीरों में अफरातफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव वैराफिरोजपुर स्थित एक निजी स्कूल की वैन सुबह छात्रों को लेने सिगनपुर जा रही थी। तभी अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते वैन आग की लपटों में घिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय वैन में कोई बच्चा सवार नहीं था।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed