{"_id":"613105e68ebc3e61d82f6ab7","slug":"school-inspection-bulandshahr-news-gbd225201559","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित रहने वाले 30 शिक्षकों का कटा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित रहने वाले 30 शिक्षकों का कटा एक दिन का वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपस्थित रहने वाले 30 शिक्षकों का कटा एक दिन का वेतन
बुलंदशहर। जिले में बेसिक शिक्षा के विद्यालयों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। प्रेरणा एप के माध्यम से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की जानकारी मिलने के बाद इन सभी शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटा गया है।
स्कूलों में शिक्षकों पर प्रेरणा एप के माध्यम से नजर रखी जा रही है। नियम है कि बिना ऑनलाइन आवेदन किए कोई भी शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित नहीं रहेगा। लेकिन शिक्षक लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। अब प्रेरणा एप के माध्यम से 30 स्कूलों के 30 शिक्षकों के अनुपस्थित होने की बात सामने आई है। मामला सामने आने पर बीएसए ने इन सभी शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि प्रेरणा एप के माध्यम से जो 30 शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित पाए गए हैं। उनका एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
अवैध उगाही के आरोप में फंसे लिपिक को नोटिस
बुलंदशहर। अरनिया क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों से अवैध उगाही के आरोप में फंसे लिपिक को बीएसए ने नोटिस जारी कर दिया है। एससी-एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन यूपी के प्रांतीय सदस्य वेदप्रकाश गौतम और अन्य शिक्षकों ने बीएसए को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विकास खंड अरनिया क्षेत्र के स्कूलों में एबीएसए के साथ एक लिपिक स्कूलों में जाकर शिक्षकों से अवैध उगाही कर रहा है। लिपिक द्वारा किसी भी स्कूल का निरीक्षण भी नहीं किया जा सकता है। वह स्कूल के निरीक्षण के नाम पर छोटी-मोटी कमियां निकालकर शिक्षकों से शपथपत्र के साथ स्पष्टीकरण मांगता है। वेदप्रकाश गौतम ने बीएसए को शिकायत भेजकर इस मामले की निष्पक्षता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित लिपिक को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही उसे कार्यालय से बाहर किसी भी कार्य को न करने की कड़ी हिदायत दी गई है। साथ ही क्षेत्र के एबीएसए से भी स्पष्टीकरण मांग लिया है। नोटिस व स्पष्टीकरण का जवाब नहीं मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।