{"_id":"679e5590e7d0c427610710ef","slug":"sbi-mini-bank-operator-absconds-after-embezzling-rs-1-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-128960-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एक करोड़ का गबन कर फरार एसबीआई का मिनी बैंक संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एक करोड़ का गबन कर फरार एसबीआई का मिनी बैंक संचालक
विज्ञापन
स्याना कोतवाली में मिनी बैंक संचालक के खिलाफ पहुंचे ग्रामीण। संवाद
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस माजरा साहनपुर स्थित एसबीआई के मिनी बैंक संचालक ने ग्रामीणों से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली। उसने संबंधित बैंक में जमा करने के लिए रुपये लिए और चंपत हो गया। कई दिनों से मिनी बैंक और आरोपी का फोन बंद होने पर पीड़ितों को इसकी जानकारी हुई। मामले में शनिवार को ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।
साहनपुर निवासी राजपाल सिंह, योगेंद्र कुमार, पुष्पा देवी, धर्मेंद्र कुमार सहित 20 से अधिक ग्रामीण शनिवार सुबह कोतवाली स्याना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव देहरा निवासी एक व्यक्ति गांव में एसबीआई का मिनी ब्रांच चलाता था। गांव सहित आसपास के हजारों उपभोक्ताओं का इसमें बचत खाता व एफडी था। उपभोक्ता नकदी जमा करते थे।
संचालक पासबुक में कंप्यूटराइज्ड एंट्री की जगह हाथ से एंट्री करता था। लोगों को बैंक में जमा राशि की जानकारी पासबुक को प्रिंट करने की जगह बोलकर ही बताया जाता था। मिनी ब्रांच स्टारफिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव ने दी है। जिसमें एक कर्मचारी की मध्यस्थता है।
विज्ञापन
छह माह पूर्व भी एक संचालक रुपए लेकर हुआ था फरार
करीब छह माह पूर्व भी एक बैंक की इसी शाखा का गांव किसौला निवासी मिनी बैंक संचालक लोगों के करोड़ों रुपए ले कर फरार हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार बैंक शाखा मैनेजर की मिलीभगत व लापरवाही से संचालक ऐसा कर रहे हैं।
बैंक मित्र से बैंक में काम ले मिली हुई थी स्वतंत्रता
बैंक मित्र अक्सर नकदी की लेनदेन सहित समस्या होने पर संबंधित बैंक जाते हैं। एसबीआई में बैंक मित्र से अधिकारी कंप्यूटर पर काम कराते हैं। इसके कारण अधिकारियों से उनकी अच्छी बनती है। किसी ने कभी गलती पर आवाज उठाई तो उसे अनसुना कर दिया जाता है।
Iमामले में ग्रामीणों की ओर से तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - दिलीप कुमार सिंह, सीओ स्यानाI