{"_id":"6918b71c0ca9e5551e0a858b","slug":"sardar-patel-was-the-architect-of-a-united-india-swatantra-dev-singh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-143676-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल अखंड भारत के निर्माता : स्वतंत्र देव सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल अखंड भारत के निर्माता : स्वतंत्र देव सिंह
विज्ञापन
सिकंदराबाद में एकता यात्रा निकालते भाजपा नेता, नगरवासी। संवाद
सिकंदराबाद। प्रदेश के जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यदि देश में सरदार वल्लभभाई पटेल न होते तो एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए वीजा लेना पड़ता। उन्होंने 562 रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया।
स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को सिकंदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एकता यात्रा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की अखंडता के लिए अपूर्व त्याग किया। वह कांग्रेस के 15 संगठनों में से 13 के अध्यक्ष थे, लेकिन उन्होंने महात्मा गांधी की सलाह पर त्याग करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दावेदारी वापस ले ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि पटेल देश के गृहमंत्री न होते, तो भारत को एक सूत्र में नहीं बांधा जा सकता था, वह वास्तव में अखंड भारत के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर सरदार वल्लभभाई पटेल के अधूरे सपने को पूरा किया है।
अब कश्मीर के लाल चौक पर शान से तिरंगा लहरा रहा है और देश का हर नागरिक बिना किसी रोक-टोक के कश्मीर आ-जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पटेल के योगदान को देशवासियों के सामने ला रही है, जिसके तहत गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया गया है।