फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sanjeev of Khandoi sent one crore rupees from California to build the stadium.

Bulandshahar News: कैलिफोर्निया से स्टेडियम बनाने के लिए खंदोई के संजीव ने भेजे एक करोड़ रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev of Khandoi sent one crore rupees from California to build the stadium.
बुलंदशहर। ऊंचागांव क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। खंदोई गांव निवासी संजीव राजौरा ने कैलिफोर्निया से स्टेडियम बनवाने के लिए एक करोड़ 80 हजार रुपये उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा है। इस पैसे से ऊंचागांव में बच्चों के खेलने के लिए स्टेडियम बनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए ऊंचागांव में सरकारी जमीन उपलब्ध कराई है। जबकि 40 प्रतिशत पैसा सरकार लगाएगी। इसका शिलान्यास 29 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से करेंगे। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। मातृ भूमि योजना के तहत बनने वाले स्टेडियम पर 1.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की मातृ भूमि योजना के माध्यम से गांवों में होने वाले अवस्थापना विकास के विभिन्न कार्यों में नागरिकों को सीधे हिस्सेदारी प्रदान की जाती है। इन परियोजनाओं का 40 फीसदी सरकार वहन करती है, जबकि 60 फीसदी राशि नागरिक की ओर से प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत ऊंचागांव में बनने वाले स्टेडियम के लिए कौलिफोर्निया में रहने वाले क्षेत्र के गांव खंदोई निवासी एवं उत्तर प्रदेश प्रवासी भारतीय रत्न संजीव राजौरा ने प्रदेश सरकार से संपर्क किया। उनके द्वारा स्टेडियम निर्माण के लिए 60 फीसदी राशि दी गई है। यह राशि मिलने पर अब सरकार ने संजीव राजौरा के पिता चौधरी जिले सिंह राजौरा के नाम से स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 4890 वर्ग मीटर जमीन सरकारी दी गई है। स्पोर्ट्स स्टेडियम के बनने यहां पर सेना और पुलिस समेत अन्य में भर्ती होने वाले युवा तैयारी कर सकेंगे। साथ ही दूसरे खिलाड़ियाें को भी मौका मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर 29 दिसंबर को होने वाले उद्घाटन में पंचायती राज विभाग के निदेशक राजकुमार, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, सीडीओ कुलदीप मीना समेत अन्य अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास सीधे लखनऊ से करेंगे।
विज्ञापन

-

कैलिफोर्निया में सॉफ्टवेयर की कंपनी चलाते हैं संजीव राजौरा
अमेरिका कैलिफोर्निया में रहने वाले गांव खंदोई निवासी संजीव राजौरा सॉफ्टवेयर कंपनी चलाते हैं। उन्हें वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश प्रवासी भारतीय रत्न मिला। उनका पूरा परिवार उनके साथ रहता है। ग्रामीणों के अनुसार संजीव राजौरा वर्ष 2000 में कैलिफोर्निया चले गए थे। बताया गया कि वह वहां पर बादाम की खेती भी करते हैं। इस समय गांव में उनके परिवार को कोई सदस्य नहीं रहता है। उनके बड़े भाई संजय राजौरा दिल्ली में रहते हैं और अपना व्यवसाय करते हैं। जबकि उनके पिता स्व. जिले सिंह राजौरा पूसा इंस्टीट्यूट में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
स्टेडियम के शिलान्यास से पूर्व ब्लॉक अधिकारियों ने चलवाया सफाई अभियान
ऊंचागांव स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास करने की सूचना पर ब्लाॅक अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार ब्लॉक अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को बुलाकर साफ-सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में ऊंचागांव ब्लाॅक से 50, स्याना ब्लाॅक से 30 और अनूपशहर ब्लांक से 15 सफाई कर्मचारियों लगाया गया है। वहीं, दूसरी ओर ब्लॉक कार्यालय पर पेंट किया जा रहा है। ब्लॉक अधिकारियों के अनुसार सभी तैयारी बृहस्पतिवार तक पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed